दिलों को छू लेने वाला है “वनवास” का एंथम “बंधन”

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 29 नवंबर 2024। वनवास एक दिल को छू लेने वाला इमोशनल फैमिली ड्रामा है, जिसमें रामायण को एक मॉडर्न रूप में दिखाया गया है। इस फिल्म ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा की है, खासकर यह विचार कि बच्चे अपने माता-पिता को वनवास भेजते हैं, जो कहानी में एक नया भावनात्मक आयाम जोड़ता है। रिलीज से पहले, फिल्म के मेकर्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित गाने बंधन को रिलीज किया है। इस गाने को टैलेंटेड सिंगर विशाल मिश्रा, पलक मुच्छल और मिथुन ने गाया है। इसे मिथुन ने कंपोज किया है और इसके बोल सईद कादरी ने लिखे हैं। यह दिल छूने वाला एंथम लोगों के बीच गहरे और अटूट रिश्तों को दर्शाता है। इस फिल्म में जाने माने एक्टर नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और उभरती हुई स्टार सिमरत कौर हैं। मेकर्स द्वारा रिलीज किया गया, यह गाना आपके दिलों को छू लेने वाला है।

वनवास, जो ज़ी स्टूडियोज द्वारा समर्थित है और अनील शर्मा द्वारा डायरेक्टेड है, जो उनके साथ की तीसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण किया है, और अब उनकी यह टीम वनवास के साथ दर्शकों को एक नया सरप्राइज देने के लिए तैयार है। अनिल शर्मा द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित वनवास 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह ज़ी स्टूडियोज़ वर्ल्डवाइड रिलीज़ है, जिसमें नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर लीड रोल्स में हैं।

Leave a Reply

Next Post

कलेक्टर ने सिम्स अस्पताल का किया निरीक्षण

शेयर करेविभिन्न वार्डो का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 29 नवंबर 2024। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सिम्स अस्पताल का निरीक्षण किया।  कलेक्टर ने बचे हुए निर्माण कार्यो की गति में तेजी ला कर उन्हें तत्परता से पूरा करने के निर्देश दिए। विभिन्न वार्डो का […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज