महिलाएं आज मना रही छत्तीसगढ़ का प्रमुख त्यौहार तीजा, रात में होती है भगवान शिव की पूजा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 18 सितम्बर 2023। आज महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रख रही हैं। महिलाएं यह व्रत अखंड सौभाग्य की कामना के लिए रखती हैं। वहीं, कुछ जगहों पर कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की प्राप्ति के इस व्रत को रखती हैं। हरतालिका तीज व्रत के दिन मां पार्वती और शिव जी की पूजा जाती है। हरतालिका तीज व्रत बेहद कठिन होता है, क्योंकि यह व्रत पूरे 24 घंटे का निर्जला व्रत होता है। पूरे दिन व्रत रखने के बाद अगले दिन चतुर्थी तिथि पर इसका पारण किया जाता है। जिस तरह हरतालिका तीज का व्रत विधि-विधान से रखा जाता है, उसी प्रकार इसका पारण भी नियमों के अनुसार ही करना चाहिए। 

मुंगेली-छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सबसे महत्वपूर्ण त्योहार तीजा आज मनाया जा रहा है। आज महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति के लिए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ की पूजा करती हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान शिव को पति रूप मे प्राप्त करने के लिए पार्वती जी ने भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष तृतीया को निर्जला व्रत रखकर शिव जी की पूजा और आराधना की थी। शिव जी ने प्रसन्न होकर पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। तभी से आज के दिन छत्तीसगढ़ अंचल में तीजा पर्व को सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार के रूप में मनाया जाता है।

महिलाएं एवं नवविवाहिता अपने मायके (पिता के घर) जाकर इस त्यौहार को मनाती हैं। तीजा के पहले दिन भोजन करते हैं। सुबह तीजा के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके भगवान शिव पार्वती की विधिवत आराधना व पूजा निर्जला व्रत रखते हुए करती हैं। शाम को शिव पार्वती के पार्थिव प्रतिमा बनाकर फूलों से सजाया जाता है और पुनः पूजा एवं आराधना किया जाता है। दूसरे दिन चतुर्थी को सुबह मायके में पिता या भाई द्वारा लिए नई साड़ियों को पहनकर फिर से भगवान शिव व पार्वती की पूजा कर कामना करते हैं कि उनका दाम्पत्य जीवन सुखमय हो। इसके बाद फलाहार करते हैं।

Leave a Reply

Next Post

कमलनाथ का बड़ा हमला बोले-भाजपा ने 18 साल में आदिवासियों को देने के बजाए उल्टा छीना है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 18 सितम्बर 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दल हर वर्ग को साधने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में भोपाल के मानस भवन में मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने अमर शहीद आदिवासी जननायक राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी