विशाल भारद्वाज ने शाहिद कपूर के साथ अनबन की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, निर्देशक बोले- ‘वो मेरे गुस्से को…’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 22 जनवरी 2026। शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज एक बार फिर साथ में फिल्म ‘ओ रोमियो’ लेकर आ रहे हैं। कई साल से शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज के बीच नाराजगी या अनबन की अफवाहें चल रही हैं। अब विशाल ने इस पर खुलकर बात की है और अफवाहों को गलत बताया है। विशाल ने मुंबई में अपनी नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा कि उनके निर्देशक दोस्त मजाक में कहते हैं, ‘तुम्हें शाहिद कपूर के साथ 4 फिल्में करने के लिए 10वां राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना चाहिए।’ लेकिन विशाल ने जोर देकर कहा कि असल में शाहिद को उनके साथ काम करने के लिए पुरस्कार मिलना चाहिए, क्योंकि वे खुद बहुत मुश्किल इंसान हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत कठिन आदमी हूं, शाहिद यह अच्छे से जानते हैं। वो मेरे गुस्से को भी समझताे हैं।

कैसा है विशाल और शाहिद का रिश्ता?
विशाल ने माना कि दोनों के बीच रचनात्मक मतभेद और झगड़े होते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे बहुत बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया है। उन्होंने कहा, ‘हमारे बीच झगड़े होते हैं, लेकिन उतने नहीं जितने दिखाए जाते हैं। अब हमारा रिश्ता लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल या कल्याणजी-आनंदजी जैसा हो गया है, मतलब गहरा और मजबूत।’

विशाल और शाहिद की साथ में फिल्में
शाहिद और विशाल ने कई शानदार फिल्मों में एक साथ काम किया है। दोनों ने साथ में 2009 में फिल्म ‘कमीने’ में काम किया था। इसके बाद दोनों ने फिल्म ‘हैदर’ और ‘रंगून’ जैसी सफल फिल्में साथ की हैं। वहीं अब दोनों फिर से एक बार फिल्म ‘ओ रोमियो’ लेकर आ रहे हैं।

कब रिलीज होगी ‘ओ रोमियो’?
‘ओ रोमियो’ फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर आधारित एक एक्शन-थ्रिलर है, जो असली घटनाओं से प्रेरित है। इसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। बाकी कलाकारों में अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल, दिशा पाटनी और विक्रांत मैसी हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी; अब घर बैठे होगा जीवन प्रमाणीकरण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 22 जनवरी 2026। बिहार की नीतीश सरकार ने प्रदेश के 1.16 करोड़ सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि तकनीकी त्रुटि या कागजी विसंगतियों के कारण अब किसी भी पात्र व्यक्ति की पेंशन नहीं रुकेगी। लाभार्थियों की […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज