नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी; अब घर बैठे होगा जीवन प्रमाणीकरण

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 22 जनवरी 2026। बिहार की नीतीश सरकार ने प्रदेश के 1.16 करोड़ सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि तकनीकी त्रुटि या कागजी विसंगतियों के कारण अब किसी भी पात्र व्यक्ति की पेंशन नहीं रुकेगी। लाभार्थियों की सुविधा के लिए अब हर महीने पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे और जो बुजुर्ग केंद्र तक नहीं पहुंच पाएंगे, विभाग के कर्मी पेंशनभोगियों के घर जाकर उनके जीवित होने का सत्यापन करेंगे।

पंचायत स्तर पर लगेंगे शिविर, घर भी आएगी टीम
इस संबंध में समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए प्रक्रिया को बेहद सरल बना दिया गया है। इसको व्यापक करने के लिए महीने में एक बार प्रखंड और पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगेंगे। यदि कोई लाभार्थी शारीरिक अक्षमता के कारण शिविर में नहीं आ पाता है, तो विभाग की टीम उनके घर जाकर सत्यापन करेगी। साथ ही नाम, आधार कार्ड या अंगूठे के निशान में मिलान न होने जैसी समस्याओं के आधार पर किसी को लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा।

2005 के मुकाबले 10 गुना बढ़े लाभार्थी
समाज कल्याण विभाग की सचिव वंदना प्रेयषी ने आंकड़ों के जरिए विभाग की उपलब्धि साझा की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 में पेंशन लाभार्थियों की संख्या मात्र 12 लाख थी, जो अब बढ़कर 1.16 करोड़ हो गई है। वर्तमान में विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ करीब 3.5 करोड़ लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि 70 लाख लाभार्थियों का सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है।

Leave a Reply

Next Post

एसआईआर को लेकर बड़ा फैसला, राज्य सरकार का सामान्य निवास प्रमाणपत्र मान्य नहीं; ये दस्तावेज जरूरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 22 जनवरी 2026। चुनाव आयोग ने आंवला (बरेली) की मधु (परिवर्तित नाम) को नोटिस भेजा है, क्योंकि उनकी मैपिंग वर्ष 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो पाई है। नोटिस की सुनवाई के दौरान बुधवार को तारा की ओर से सामान्य निवास प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया गया, […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण