छत्तीसगढ़ में 22 जुलाई को आर्थिक नाकेबंदी: चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने बड़ी बैठक लेकर बनाई रणनीति

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 20 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की ओर से गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद कांग्रेस ने आगे की रणनीति बनाई है। इसके तहत छत्तीसगढ़ कांग्रेस 22 जुलाई को पूरे राज्य में आर्थिक नाकेबंदी करेगी। इस संबंध में पार्टी की बड़ी बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई। इसमें राज्य सरकार, उद्योगपति और केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ 22 जुलाई को पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी करते हुए चक्काजाम करने का निर्णय लिया गया है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फेंस लेकर कहा कि पेड़ कटाई को लेकर नेता प्रतिपक्ष की ओर से विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव लाया गया था। इससे ध्यान भटकाने के लिए सुबह छह बजे रेड ईडी की रेड पड़ी। पिछली बार भी रेड मारी गई थी, लेकिन इस बार मैं विधानसभा पहुंचने में सफल रहा। आरोप लगाते हुए कहा कि ये बीजेपी के सोची-समझी रणनीति है। चाहे देवेंद्र यादव हों, सतनामी समाज के नेता हों, उन्हें एक केस में फंसाया गया। आदिवासी की आवाज दबाने के लिये कवासी लखमा को जेल में डाला गया। मेरा बेटा जो राजनीति में भी नहीं है, उसे भी टारगेट किया जा रहा है।

‘कोई नोटिस नहीं मिला’
उन्होंने कहा कि विधानसभा में मुझे जानकारी मिली कि मेरे बेटे को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। दस मार्च के बाद 18 जुलाई को सीधे गिरफ्तारी हो गई। इस बीच कोई नोटिस नहीं मिला। कोई पूछताछ नहीं हुई। सीधे गिरफ्तार कर लिया गया। यह संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। यह भाजपा का कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाने और उन्हें दबाने की एक सुनियोजित रणनीति है।

बीजेपी पर लगाये ये आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि मेरा बेटा राजनीति में नहीं है और अपने व्यवसाय और खेती-बाड़ी तक ही सीमित है। बीजेपी का उद्देश्य कांग्रेस नेतृत्व को खत्म करना और उन्हें दबाना है। दूसरी ओर हमारे सभी प्राकृतिक संसाधनों को अडानी को देने की साजिश कर रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ को अडानी के हवाले करना चाहते हैं। यह लड़ाई उनके या देवेंद्र यादव और कवासी लखमा जैसे नेताओं के लिए नहीं, बल्कि राज्य के लिए है।

‘मेरा बेटा मुझसे ज्यादा ताकतवर’
एक सवाल के जवाब में कहा कि क्या वो जाँच एजेंसियों का अगला निशाना हो सकते हैं। बघेल ने कहा- हाँ। उन्हें लगा कि मैं कई बार जेल जा चुका हूँ, इसलिए उन्होंने मेरे बेटे को निशाना बनाया, लेकिन मेरा बेटा मुझसे ज्यादा ताकतवर है। हम  महात्मा गांधी, नेहरू और सरदार पटेल के वंशज हैं, जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ते हुए 10 साल जेल में बिताए। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश और संविधान को बचाने के लिए हर ज़रूरी कुर्बानी दी जायेगी। ईडी की इस अवैधानिक कार्रवाई का सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। पेड़ कटाई का विरोध कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने किया। कांग्रेस के नेताओं पर चुन-चुन कर कार्रवाई कर रहे हैं। दूसरी तरफ बीजेपी अदानी को छत्तीसगढ़ सौंप देना चाहती है। कल विधानसभा में नारा लगा ‘एक पेड़ माँ के नाम, बाक़ी सब बाप के नाम’। ये किसी एक नहीं पूरे प्रदेश की लड़ाई है।

बीजेपी की सरकार जनता के सामने बेनकाब
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी की सरकार जनता के सामने बेनकाब हो चुकी है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक जल, जंगल, जमीन लूट रही है। छत्तीसगढ़ में लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो चुका है। सभी मुद्दों पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सरकार के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है।जनता के बीच सरकार की नाकामी स्थापित करने में हम सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक जग, एक चप्पल और एक टीवी की कीमत क्या है, ये पूरी जनता ने देख लिया। पूर्व सीएम बघेल को महादेव सट्टा एप के नाम से बदनाम किया। क्या महादेव एप बंद हुआ? क्या अब तक सौरभ और रवि को सरकार ने गिरफ्तार किया है? नया एप शुरू हो चुका है।

सड़क पर उतरेंगे कांग्रेसी, करेंगे चक्काजाम
उन्होंने कहा कि आर्थिक नाकेबंदी विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग और छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के विरोध में है। दावा करते हुए कहा कि जब से प्रदेश में बीजेपी सरकार बनी है तब से कांग्रेस नेताओं को धमकाया जा रहा है और झूठे मामलों में जेल में डाला जा रहा है। विष्णुदेव साय सरकार को केंद्र की सरकार रिमोट से से चला रही है। वह दो साल में सभी मोर्चों पर विफल रही है। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। पूरी पार्टी भूपेश बघेल के साथ खड़ी है। आर्थिक नाकेबंदी के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे और राष्ट्रीय राजमार्गों को जाम करेंगे। इस अवसर पर विपक्ष के नेता चरणदास महंत, कांग्रेस विधायक और पार्टी नेता मौजूद थे।

सीएम साय का विरोध करने पर बयान
दूसरी ओर सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन पर कहा कि अब वे क्या करते हैं, यह तो वही जानें।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी पर गरजे मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- "42 देशों में घूमे, मणिपुर जाना जरूरी नहीं समझा"

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 जुलाई 2025। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कर्नाटक के मैसूरु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मणिपुर में जारी जातीय हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी