मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर, एक-एक कर 26 लोगों ने तोड़ा दम; 6 पुलिसकर्मी निलंबित

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मोतिहारी 16 अप्रैल 2023। मोतिहारी में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों ने कहा कि गेहूं खेत में शराब पार्टी की थी। इस कारण ही जान गई।  इधर, प्रशासन ने भी शराब से मौत की पुष्टि कर दी है। शराब कांड के यह मामले पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के पांच थाना इलाकों में हरसिद्धि पहाड़पुर तुरकौलिया सुगौली और रघुनाथपुर में हुए। शराब से मौत का सिलसिला जब शुरू हुआ तो प्रशासन ने इसे डायरिया करार दिया। डीएम सौरभ जोरवाल ने जांच के लिए मेडिकल टीम भेजी। टीम ने भी कहा कि डायरिया के लक्षण पाए जा रहे हैं। इसके बाद एक-एक कर 26 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रशासन ने शराब से मौत की पुष्टि की। हालांकि प्रशासन ने अब तक 14 लोगों की शराब से मौत की बात कही है छह लोगों की मौत को प्रशासन संदिग्ध बता रही है। इनमें से 3 लोगों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पटना से मामले की जांच करने के लिए भी एक टीम मोतिहारी पहुंची उन्होंने कई लोगों से पूछताछ की मेडिकल टीम से भी बातचीत की।

इस मामले में मोतिहारी के डीएम सौरभ जोरवाल ने कहा शराब पीने से 14 लोगों की मौत हुई है। अन्य लोगों का इलाज करवाया जा रहा है मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाके में छापेमारी की गई और 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इलाके में शराब का निर्माण कहां हो रहा था। इसकी भी जानकारी ली जा रही है कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर, मोतिहारी इस मामले में कार्रवाई की है। उन्होंने तुरकौलिया, हरसिद्धि, पहाड़पुर और सुगौली के एक-एक चौकीदार को निलंबित कर दिया। ALTF के दो ASI को भी निलंबित कर दिया। 

गेहूं की दौनी के बाद शराब पार्टी हुई थी
तुरकौलिया के लक्ष्मीपुर में चार लोगों की मौत के बाद उनकी परिजनों ने कहा कि गुरुवार को सभी लोग रघुनाथपुर के बालगंगा में गेहूं फसल की दौनी के लिए गए थे। इसके बाद इन लोगों ने शाम में शराब पार्टी की घर आए तो सिर दर्द की बात कह कर रात में सो गए। शुक्रवार सुबह होते ही इनकी तबीयत बिगड़ने लगी। आननफानन में अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद एक एकर इन लोगों ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि इलाके में जहरीली शराब की सप्लाई की गई थी इसे पीने से ही इनकी मौत हुई।

इनक गई जान

पहाड़पुर इलाका :- टुनटुन सिंह, भूटन माझी, बिट्टू राम, भोला प्रसाद, गुलटेन मिया

हरसिद्धी इलाका :- सोना लाल पटेल, परमेंद्र दास, हरिलाल माझी, नवल दास, हीरालाल सिंह

तुरकौलिया इलाका :- रामेश्वर राम, ध्रुप पासवान, अशोक पासवान,  छोटू कुमार,  जोखू सिंह, अभिषेक यादव, ध्रुप यादव, गुड्डू सहनी, मैनेजर सहनी, लक्ष्मण माझी, नरेश पासवान, मनोहर यादव, रूमन राय

सुगौली इलाका :- सुदीश राम, इन्द्रशन महतो, गुंजन कुमार

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल 2023: जब आमने-सामने आए सौरव गांगुली और विराट कोहली, एक-दूसरे को घूरा, लेकिन नहीं मिलाया हाथ, फोटो वायरल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 अप्रैल 2023। आईपीएल में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में बैंगलोर ने दिल्ली को 23 रन से हरा दिया। हालांकि, मैच से ज्यादा विराट कोहली और सौरव गांगुली का आमना-सामना चर्चाओं में है। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप