‘टाइगर 3’ के लिए डबिंग कर रहे सलमान खान, फिल्म के वीएफएक्स पर भी शुरू हुआ काम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 23 जून 2023। सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लगातार इस फिल्म को लेकर नए नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। कभी इस फिल्म से जुड़े वीडियो सामने आते हैं, कभी शूटिंग को खबरें आती हैं तो कभी सलमान खान की स्टंट करते हुए फोटो वायरल हो जाती है। अब खबर आ रही है कि मनीष शर्मा द्वारा निर्देशिक इस फिल्म को लेकर पोस्ट प्रोडक्शन का काम जोरों पर शुरू हो गया है। 

वीएफएक्स का काम शुरू 
बता दें कि सलमान की टाइगर 3 को बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है और निर्माताओं का लक्ष्य है कि इससे अच्छी कमाई की जाए। बता दें कि यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। खबरों के मुताबिक ‘टाइगर 3’ का पहला कट फाइनल हो चुका है और इसके वीएफएक्स का काम शुरू हो चुका है। वहीं सलमान खान ने अपने हिस्से की डबिंग शुरू कर दी है और उम्मीद है कि कटरीना जल्द ही उनके साथ जुड़ेंगी।

कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में सलमान और कटरीना की दोस्ती के अलावा टाइगर 3 का सबसे बड़ा हाइलाइट शाहरुख खान का कैमियो होगा। इस खास सीक्वेंस को 35 करोड़ रुपये के बजट पर तैयार किया गया है। सलमान खान के साथ काम करने के बारे में शाहरुख ने पिछले साल कहा था, ‘सलमान खान के साथ काम करने का कोई अनुभव नहीं है, लेकिन प्यार का अनुभव है, खुशी का अनुभव है, दोस्ताना अनुभव है और भाईचारे का अनुभव है। इसलिए जब भी मैं उनके साथ काम करता हूं तो यह अद्भुत होता है। बता दें कि टाइगर 3 10 नवंबर को स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी बोले- हिन्दुस्तान को तोड़ रही है भाजपा, खरगे ने कहा- बिहार जीते तो देश जीत जा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   पटना 23 जून 2023। विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोनों नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद 10 से अधिक जगहों पर राहुल गांधी […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान