प्रेमी युगल के शव जर्जर कोठरी में मिले, दोनों की गोली लगने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

फतेहपुर। फतेहपुर जिले में गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह गांव की एक जर्जर कोठरी में युवक-युवती के शव मिले हैं। दोनों प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं। कोठरी में मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के ही एक 23 वर्षीय युवक और 19 साल की युवती का शव पड़ा देखा। युवती के बायीं कनपटी व युवक के दायी कनपटी पर गोली लगी है। पास ही एक तमंचा भी बरामद हुआ। दोनों में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। इधर प्रेमी युगल के शव मिलने से परिवार व गांव में हड़कंप मच गया।
दोनों रात को अपने घरों से निकले थे। एसओ आशीष सिंह ने बताया शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जर्जर कोठरी युवक के परिवार की है। यहां कोई रहता नहीं था। दोनों अलग अलग बिरादरी के हैं। युवक दिल्ली में एक जूता फैक्ट्री में काम करता था।। होली पर गांव आया था।

Leave a Reply

Next Post

महंगाई भत्ते पर रार : खफा कमलनाथ ने लिखा पत्र, पूछा- सरकार कर्मचारियों से बदला क्यों ले रही

शेयर करेछत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल। मध्यप्रदेश में महंगाई भत्ते पर रोक के फैसले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अब इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा है। बता दें कि प्रदेश में जारी कोरोना संकट के बीच राज्य सरकार […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज