आजादी के 100 साल पूरे होने तक देश ‘विश्वगुरु’ बन जाएगा और अपना गौरव वापस लाएगा: राष्ट्रपति मुर्मू 

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 दिसंबर 2022। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार आंध्र प्रदेश दौरे पर पहुंची। यहां उन्होंने आयोजित एक कार्यक्रम में देश के विकास में आंध्र प्रदेश के लोगों के योगदान की सराहना की साथ ही राष्ट्रपति ने छात्रों को देश की परंपराओं का पालन करने और आधुनिक दुनिया को अपनाने के बीच संतुलन बनाने की सलाह दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में नौसेना दिवस समारोह में शामिल हुईं। नौसेना दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हम स्वाभाविक रूप से एक समुद्री राष्ट्र हैं जिसके तीन तरफ समुद्र है और एक तरफ ऊंचे पहाड़ हैं। राष्ट्र की समृद्धि में महासागर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हमारा देश, भारत, आजादी के 100 साल पूरे होने तक (2047 में) ‘विश्वगुरु’ बन जाएगा और अपना गौरव वापस लाएगा। 

प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. यल्लाप्रगदा सुब्बा राव को याद किया
सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप, हमारे छात्रों को हमारी परंपराओं के साथ आधुनिक दुनिया में एक प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त करना चाहिए। प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. यल्लाप्रगदा सुब्बा राव ने एक सदी पहले ऐसा किया था। 

सुब्बा राव के शोध से कई जीवन रक्षक दवाओं की खोज हुई
वैज्ञानिक सुब्बा राव के जीवन को याद करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने मेडिकल क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दिया। उनके शोध से कई जीवन रक्षक दवाओं की खोज हुई। उनकी आयुर्वेद में भी रुचि थी। बता दें कि डॉ. सुब्बा राव 1922 में फार्मेसी और बायोकेमिस्ट्री की पढ़ाई के लिए हार्वर्ड मेडिकल स्कूल गए थे।

तकनीक के विकास में आंध्र प्रदेश की अग्रणी भूमिका
राष्ट्रपति ने बताया कि स्वतंत्र भारत में आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास में आंध्र प्रदेश की अग्रणी भूमिका रही है। आंध्र प्रदेश के लोगों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी, विशेष रूप से सूचना प्रौद्योगिकी में देश की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। तेलुगु भाषी लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया भर में तेलुगु भाषी लोगों की प्रभावशाली भूमिका है, जिनमें से अधिकांश प्रौद्योगिकी पेशेवर हैं।

राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि इसी तरह आगे भी आंध्र प्रदेश के लोग देश के विकास में अपना असाधारण योगदान जारी रखेंगे और साथ ही उन्होंने उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया कि आंध्र प्रदेश उन राज्यों में से एक है, जिनका महिलाओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण है।

Leave a Reply

Next Post

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद हिरासत में, झारखंड हाईकोर्ट ने लगाई है गिरफ्तारी पर रोक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 05 दिसंबर 2022। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम को झारखंड पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्हें कांकेर सिटी कोतवाली लेकर जा रहे हैं। ब्रम्हानंद नेताम को किलेपाल पोलिंग बूथ गए हुए थे। वहीं से झारखंड पुलिस  ने उन्हें हिरासत में लिया […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप