स्पेसएक्स के अंतरिक्ष यान से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन रवाना हुए चार यात्री, बना यह अनोखा रिकॉर्ड

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

वांशिगटन 11 नवंबर 2021। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने गुरुवार को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के साथ मिलकर चार अंतरिक्ष यात्रियों का इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) का मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इस क्रू के पृथ्वी की कक्षा पार करते ही 60 वर्षों के इतिहास में 600 लोगों के अंतरिक्ष में जाने का रिकॉर्ड बन चुका है। मजेदार बात यह है कि जहां अंतरिक्ष में पहला इंसान रूस (तब सोवियत संघ) ने 1961 में भेजा था। वहीं 600वां व्यक्ति एक जर्मनी का नागरिक है, जिसे अमेरिका की तरफ से भेजा गया है।

स्पेसएक्स हाल ही में चार अंतरिक्ष यात्रियों को अपने अंतरिक्ष यान के जरिए वापस पृथ्वी पर भी लेकर आया है। बताया गया है कि इस टीम में जो अंतरिक्षयात्री शामिल किए गए हैं, उनमें एक अनुभवी स्पेसवॉकर (अंतरिक्ष में विमान से बाहर निकलकर अभ्यास कर चुका व्यक्ति) और दो युवा शामिल हैं। नासा ने इन्हें अपने आने वाले चंद्र मिशन के लिए भी चुना है। यह स्पेसएक्स का कुल पांचवां मानव मिशन है। 

कौन होगा अंतरिक्ष पहुंचने वाला 600वां व्यक्ति?

नासा के मुताबिक, जर्मनी के मथायस माउरर अंतरिक्ष जाने वाले 600वें व्यक्ति के रूप में चुने गए। उनके साथ गए तीनों क्रू मेंबर 24 घंटे के अंदर स्पेस स्टेशन पहुंच जाएंगे। हालांकि, नासा-स्पेसएक्स का यह मिशन करीब एक हफ्ते की देरी से लॉन्च हुआ है, क्योंकि मेक्सिको की खाड़ी के करीब केप कैनावरल की लॉन्चिंग साइट पर कई दिनों से मौसम खराब था। 

Leave a Reply

Next Post

चेन्नई में बारिश का कहर, 20 जिलों में आज रेड अलर्ट, कई उड़ानें रद्द

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चेन्नई 11 नवंबर 2021। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बारिश का कहर है। चेन्नई और आसपास के इलाकों में आज भी मूसलाधार बारिश की संभावना है। राज्य के 20 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि 11 नवंबर […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान