यूरोपीय संघ के चुनाव के लिए इटली मजबूत और ताकतवर देश, जर्मनी-फ्रांस आज करेंगे मतदान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रोम 09 जून 2024। इटली यूरोपीय संघ की अगली संसद के लिए मतदान करने वाला पहला मजबूत और ताकतवर देश बन गया है। इसे इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की ताकत और ब्लॉक में उनके प्रभाव का परीक्षण माना जा रहा है। ईयू में 27 सदस्य देश हैं। फ्रांस और जर्मनी रविवार को मतदान करेंगे। रविवार को मतदान का आखिरी दिन है। बता दें, छह जून से नौ जून तक यूरोपीय संसद के लिए मतदान होंगे। मेलोनी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि वह यूरोप में वहीं करना चाहती हैं जो उन्होंने इटली में किया है। 

ईयू पर इटली को नजरअंदाज करने का आरोप
सर्वों की मानें तो मेलोनी की ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी 27 प्रतिशत वोट के साथ जीत सकती हैं। यह 2019 के मुकाबले चार गुना से अधिक है। रोमन वाल्टर एस्पोसिटो ने पर्यावरण पर यूरोपीय संघ की नीतियों के विरोध में अपनी पार्टी के लिए अपना वोट डाला। उन्होंने शिकायत की कि यूरोप ने हमेशा इटली और इतालवी लोगों को कुचलने की कोशिश की। वहीं, 18 साल की छात्रा कार्लोटा सिनार्डी ने कहा कि उन्हें कोई ऐसी पार्टी नहीं मिली जो उनके विचारों का 100 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करती हो। बता दें, भूमध्य सागर में अनियमित प्रवासियों एक बड़ी चिंता है। इसी वजह से मेलोनी इटली का चुनाव जीत पाईं और संसद में जगह बनाई। 

स्लोवाकिया-इटली में एक ही दिन हुआ मतदान
इटली में भी उसी दिन मतदान हुआ, जिस दिन स्लोवाकिया में हुआ। स्लोवाकिया 2004 से नाटो और ईयू का सदस्य है। पिछले माह स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रोबर्ट फिको पर हुए हमले ने वहां की राजनीति को गरमा दिया है। सरकार ने विपक्ष की आक्रामक और घृणित राजनीति को जिम्मेदार ठहराया। कहा जाता है कि फिको पर हुआ हमला राजनीति से प्रेरित था। एक फेसबुक पोस्ट में फिको ने अस्पताल के बिस्तर से मतदान करते हुए अपनी तस्वीर डाली। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे ऐसे सांसदों को चुनें, जो शांति प्रयासों को समर्थन करते हों। 

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस ने शपथ ग्रहण से पहले भाजपा पर साधा निशाना, नरेंद्र मोदी को बताया डिस्ट्रक्टिव एलाएंस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 जून 2024। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पद के लिए नामित नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण से पहले रविवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि आज शाम वह ‘‘नरेन्द्र डिस्ट्रक्टिव एलाएंस’ (एनडीए) के नेता के तौर पर शपथ लेंगे” हालांकि वह सभी वैधता खो […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की