एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली बोलीं- सलमान खान से दूर रहना ही मेरी सेहत के लिए अच्छा, मुझे नहीं पता अब उनकी कितनी गर्लफ्रेंड

शेयर करे

नई दिल्ली 18 जुलाई 2021। बॉलीवुड कलाकार रह चुकी पाकिस्तानी अभिनेत्री सोमी अली अभिनेता सलमान खान के साथ अपने रिश्तों के लेकर हमेशा से खुलकर बोलती रही हैं। 90 के दशक में उनकी और सलमान खान की लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही थीं। दोनों काफी समय तक साथ रहे थे, लेकिन 1999 में सोमी अली का अभिनेता के साथ ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के 22 साल बाद अब सोमी अली ने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ी बात बोली है।

सोमी अली ने इंटरव्यू में अपने फिल्मी करियर के अलावा निजी जिंदगी को लेकर ढेर सारी बातें की हैं। सोमी अली ने सलमान खान के साथ फिल्म बुलंद में काम किया था। हालांकि यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो सकी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सोमी अली और सलमान खान एक-दूसरे के करीबी आए थे।
सोमी अली ने कहा, ‘सलमान खान ने उस वक्त अपना होम प्रोडक्शन शुरू किया था और वह अपनी ‘बुलंद’ नाम की फिल्म के लिए एक मुख्य अभिनेत्री की तलाश कर रहे थे। हम शूटिंग के लिए काठमांडू गए थे। दुर्भाग्य से, मैं बहुत छोटी थी और इंडस्ट्री में नई थी। निर्माताओं के साथ कुछ समस्या थी और फिल्म को रोक दिया गया था। तो मैं कहूंगी कि यह मेरे और सलमान खान, हमारे रिश्ते के लिए एक जरिया था।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह अब भी सलमान खान के संपर्क में हैं ? इस पर सोमी अली ने कहा, ‘मैंने पांच साल से सलमान खान से बात नहीं की है। मुझे लगता है कि आगे बढ़ना अच्छा होता है। मैं आगे बढ़ गई हूं और वह भी आगे बढ़ गए हैं। मुझे नहीं पता कि दिसंबर 1999 में उनकी जिंदगी से मेरे जाने के बाद से कितनी गर्लफ्रेंड रहीं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।’

सोमी अली ने सलमान खान के एनजीओ को लेकर कहा, ‘मुझे पता है कि उनका एनजीओ शानदार काम कर रहा है और मुझे उनके बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन पर गर्व है। मनोवैज्ञानिक रूप से, उनके संपर्क में न रहना मेरे सेहत के लिए अच्छा है। यह जानना अच्छा है कि वह एक अच्छी जगह पर है और वह खुश है, और मुझे बस इसी की परवाह है।’ सोमी अली के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Next Post

भारत और श्रीलंका के बीच ही नहीं, बल्कि दो नए कप्तानों के बीच भी होगी जंग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 18 जुलाई 2021। 18 जुलाई 2021 यानी आज दोपहर को तीन बजे भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज जीतने की लड़ाई शुरू हो जाएगी। वहीं, मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी ढाई बजे दो नए कप्तान मैदान पर होंगे। इस तरह […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा