मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर के ‘दो टके के लोग’ वाले बयान पर कंगना का मुंहतोड़ जवाब

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई 28 नवंबर 2020। कंगना रनोट का बंगला तोड़ने के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) को कड़ी फटकार लगाई। इसके बावजूद BMC की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कंगना खिलाफ अपशब्द कहे। मेयर ने कहा, ‘सभी लोग चकित हैं कि एक एक्ट्रेस जो कि हिमाचल में रहती है, यहां आती है और हमारे मुंबई को POK कहती है। ऐसे दो टके के लोग अदालत को राजनीति का अखाड़ा बनाना चाहते हैं। यह गलत है।’

पेडनेकर ने कहा कि कंगना का बंगला तोड़ने की कार्रवाई नियमों के मुताबिक की गई थी। हाईकोर्ट के फैसले पर जल्दी ही BMC की कानूनी टीम के साथ बैठक की जाएगी।

कंगना का जवाब- पिछले कुछ महीनों में महाराष्ट्र सरकार की खूब गालियां झेलीं

मुंबई के मेयर के बयान पर कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘पिछले कुछ महीनों में मैंने महाराष्ट्र सरकार की तरफ से इतने लीगल केस, गालियां, बेइज्जती और बदनामी झेली है कि बॉलीवुड माफिया, आदित्य पंचोली और ऋतिक रोशन जैसे लोग अब भले इंसान लगने लगे हैं। न जाने मुझमें ऐसा क्या है, जो लोगों को इस कदर परेशान करता है।’

कोर्ट ने BMC को फटकारा तो सरकार पल्ला झाड़ा

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि कोर्ट का जो फैसला आया है, वह BMC का मुद्दा था, सरकार का उससे लेना-देना नहीं। BMC ने जो कार्रवाई की है, कोर्ट ने उस पर फैसला दिया है।

संजय राउत ने फिर से कंगना के POK वाले बयान का जिक्र किया

शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी कहा-‘एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस को माफिया और मुंबई को POK कहा है, जो पार्टियां अदालत के आदेश से उत्साहित हैं, क्या वे एक्ट्रेस के बयानों से सहमत हैं? जज और अदालत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना गलत है, तो जब कोई महाराष्ट्र या मुंबई को लेकर ऐसा बोलता है तो क्या यह मानहानि नहीं है?

Leave a Reply

Next Post

टोकन वितरण पर अफरा-तफरी का आरोप लगा रहे भाजपा पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया : धनंजय सिंह ठाकुर

शेयर करेबीते वर्ष भाजपा कार्यकर्ता ने सड़क पर धान फेंक कर धान नहीं खरीदने का किया था प्रोपोगंडा जिसका हुआ था भंडाफोड़ धान खरीदी केंद्रों में व्यवधान उत्पन्न करने वाले किसान विरोधी आरएसएस भाजपा से जुड़े लोगों पर नजर रखेगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की त्रिस्तरीय कमेटी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही