आलमगीर आलम के इस्तीफे के बाद झारखंड की सियासत तेज, मंत्री पद की रेस में इरफान अंसारी और दीपिका पांडेय आगे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 12 जून 2024। झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम ने राज्य मंत्रिमंडल से और कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से ही इंडिया गठबंधन में सियासी हलचल तेज हो गई है। मंत्री पद की रेस में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी सबसे आगे हैं। वहीं, दीपिका पांडेय सिंह का नाम भी चर्चा में है। दीपिका पांडेय सिंह को कांग्रेस कोटे से मंत्री या फिर विधायक दल का नेता बनाया जा सकता है। वहीं, कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी पहलुओं से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया है। केंद्रीय नेतृत्व इस संबंध में जल्द ही मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से बात कर कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा करेगी।

दरअसल, इंडिया गठबंधन में लोकसभा चुनाव से विधायक इरफान अंसारी का कद बढ़ा है। अंसारी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बड़ी बढ़त दिलाई है। इस विधानसभा से नलिन सोरेन को लगभग 50 हजार का लीड मिला। इसलिए मंत्री पद की रेस में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी सबसे आगे हैं। वहीं दुमका, जामा और नाला से पार्टी पिछड़ गयी। इन विधानसभा में सीता सोरेन ने अपनी बढ़त बनायी थी। वहीं, मीर प्रदेश के नेताओं के साथ आज लोकसभा चुनाव की समीक्षा करेंगे। प्रभारी मीर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मिल कर पार्टी की भावना से अवगत करा सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

राजनीतिक दलों ने विधानसभा चुनाव का बजाया बिगुल, बैठक में पार्टी मेंबर्स को तैयारी में जुटने के आदेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 12 जून 2024। लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में सभी राजनीति दल ने आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है। बीजेपी और कांग्रेस के बाद सोमवार को शिंदे सेना, उद्धव सेना, दोनों एनसीपी ने चुनाव में लग जाने के लिए कहा। सोमवार को अजित […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर