मोदी देश की जनता का भरोसा खो चुके इस्तीफा दे – दीपक बैज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 11 अक्टूबर 2026। देश वोट चोरी के खिलाफ आक्रोशित है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि देश के युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों का गुस्सा राजधानी दिल्ली की सड़कों पर दिख रहा था। मोदी सरकार के तमाम अवरोधों के बावजूद लाखों लोग मोदी और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरे, यह बताता है कि प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता का भरोसा खो चुके है। उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पूरा देश भाजपा और ज्ञानेश कुमार के नापाक गठबंधन से नाराज है। एसआईआर के नाम पर मोदी शाह के इशारे पर ज्ञानेश कुमार ने देश के 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से षड़यंत्रपूर्वक करवाया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन से घबराई मोदी सरकार ने पूरी दिल्ली को किले में तब्दील कर दिया है। दिल्ली की तरफ आने वाली ट्रेनों, बसों को रोक दिया गया। एम्बुलेंस को रोककर चेक किया गया। यह बताता है मोदी सरकार अपने देश के ही युवाओं से डरे हुए है। उसके बावजूद लाखों प्रदर्शनकारी राजधानी दिल्ली में पहुंचे है। देश के लोकतंत्र को बचाने का यह महान यज्ञ अब वोट चोर ज्ञानेश कुमार, वोट चोरी से प्रधानमंत्री बने मोदी के इस्तीफे के साथ ही यह आंदोलन खत्म होगा। राहुल गांधी की ओर पूरा देश आशा भरी निगाह से देख रहा, राहुल गांधी देश की आवाज बन चुके है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि जनता के वोट के अधिकार और निष्पक्ष चुनाव की मांग करने वालों पर यह बर्बरता और दमनकारी रवैया क्यों अपनाया जा रहा है? क्या लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना और सवाल पूछना अब अपराध हो गया है? वोट चोरी के आरोपों का जवाब तथ्यों और निष्पक्ष जाँच से देने के बजाय सरकार लाठियों के पीछे क्यों छिप रही है? जो सरकार जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा नहीं कर सकती, उसे सत्ता में बने रहने का क्या नैतिक अधिकार है? देश के गद्दार और लोकतंत्र के आरोपी ज्ञानेश कुमार को बचाने भाजपा सरकार निर्ममता पूर्वक बर्बरता पर उतर आई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस की सोच और नीति सदैव जन-आंदोलनों को सुनने, संवाद कायम करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने की रही है। राहुल गांधी सड़क से लेकर संसद तक देशवासियों के संवैधानिक अधिकारों के लिए निर्भीक होकर लड़ रहे हैं। इसके विपरीत, वर्तमान भाजपा सरकार विरोध के हर स्वर को दबाने के लिए बर्बरता और तानाशाही का सहारा ले रही है। जब सरकार के पास जवाब नहीं होते, तब वह लाठी और पुलिस का सहारा लेती है। वोट चोरी और ज्ञानेश कुमार के साथ मिलकर किए जा रहे फर्जीवाड़े पर सवाल उठाने वालों पर बर्बरता यह साबित करती है कि दाल में कुछ काला नहीं पूरी की पूरी दाल ही है।

Leave a Reply

Next Post

'2017 से पहले चौखट लांघना था मुश्किल'

शेयर करेयोगी बोले-अब 50% से अधिक स्टार्टअप्स की कमान संभाल रहीं महिलाएं छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           लखनऊ, 11 अक्टूबर 2026। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 50 फीसदी से अधिक स्टार्टअप्स का नेतृत्व महिलाएं […]

You May Like

भाजपा द्वारा संविधान गौरव दिवस मनाया जाना राजनैतिक पांखड - दीपक बैज....|....प्रदेश महिला मोर्चा की टीम पहुँची उत्तरप्रदेश, घर-घर दे रही दस्तक....|....संविधान बचाओ का नारा लगाने वाली कांग्रेस पहले अपने इतिहास का जवाब दे : भाजपा....|....टीम एसईसीएल में हर लक्ष्य हासिल करने का माद्दा है - सीएमडी हरीश दुहन....|....एटक के 43वें राष्ट्रीय अधिवेशन के अवसर पर बेंगलुरु में विशाल मजदूर रैली का आयोजन, 20 देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा....|....बिना दर्द के भी शरीर में पनप सकती हैं बीमारियां....|....सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: प्रियांश आर्या की तूफानी पारी....|....चिरंजीवी के टॉक शो का प्रोमो जारी....|....रूस अंतरिक्ष में तैनात करेगा परमाणु हथियार?....|....हुआंग ने बोर्ड के सामने कबूले और रिश्ते