कांग्रेस की सरकार बनने पर देश में सबसे सस्ता सिलेंडर छत्तीसगढ़ में

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ देश का अकेला राज्य होगा जहां सभी प्रकार की शिक्षा निःशुल्क होगी

चोरी की सरकार में उपमुख्यमंत्री फडनवीस, भूपेश बघेल से सीखे वायदा कैसे निभाया जाता है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 31 अक्टूबर 2023। देश में सबसे सस्ता गैस सिलेंडर छत्तीसगढ़ में मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि साढ़े 9 साल पहले कांग्रेस की यूपीए सरकार के समय जिस रेट में घरेलू सिलेंडर का दाम छोड़ा था, छत्तीसगढ़ में 10 वर्षों बाद भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद फिर उसी रेट में गैस सिलेंडर मिलेगा। मोदी सरकार की मुनाफाखोरी वाली नीति के कारण आज सिलेंडर की कीमत 974 रू. है, 500 रू. की कांग्रेस द्वारा दी जाने वाली 500 सब्सिडी के बाद छत्तीसगढ़ में सिलेंडर 400 के लगभग में मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि चोरी की सरकार में उपमुख्यमंत्री बने देवेंद्र फडनवीस को कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार से सीखना चाहिये कि जनता से किया गया वायदा कैसे निभाया जाता है। कांग्रेस ने 2018 में जनता से जो वायदा किया था मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उसमें 95 प्रतिशत से अधिक वायदों को पूरा किया। यही कारण है प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। कांग्रेस ने जो कहा था भूपेश सरकार ने वह सब किया। जनता को इसीलिये कांग्रेस के वायदों पर भरोसा भी हो रहा है। इस चुनाव में भी कांग्रेस जो घोषणा कर रही जनता उसको पूरा होने की गारंटी मान रही है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ देश का अकेला ऐसा राज्य होगा जहां केजी से पीजी तक की शिक्षा निःशुल्क होगी। छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, टेक्निकल डिग्रियां, बीएससी, एमएससी एवं बीएलएमए, बीकॉम, एमकॉम सभी प्रकार की शिक्षा निःशुल्क होगी।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 2023 में पुनः सरकार बनने पर प्रदेश के हर वर्ग की जनता के कर्जमाफी, 2018 की तर्ज़ पर किसानों की होगी कर्जमाफ़ी, 20 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से होगी धान खरीदी, “छत्तीसगढ़ आवास न्याय योजना“ के माध्यम से गरीबों के लिए 17 लाख आवास, जातिगत जनगणना करवा कर वंचित वर्ग के लोगों को उनका अधिकार दिया जायेगा।

श्रीमती प्रियंका गांधी जी द्वारा घोषित की गई घोषणाएं

  • सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में आयेगी। (मंहगाई की मार झेल रही महिलाओं को बड़ी राहत)।
  • 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक निःशुल्क बिजली। (वर्तमान में अमीर-गरीब, शहरी ग्रामीण सभी उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ का लाभ मिल रहा है)।  
  • महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ। (पूर्व में भूपेश सरकार ने 12 करोड़ 77 लाख रूपये की कर्ज माफी महिला स्व सहायता समूहों की है)।
  • आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना। (रीपा परियोजना के तहत सभी 146 ब्लाको के दो-दो गौठानों में ग्रामीण औद्योगिक पार्क संचालित है)।
  • राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिंदी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे। (रमन सरकार के दौरान बंद किये गये 3 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों को पुनः खोला गया, वर्तमान में 747 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल संचालित है)।
  • छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 25 लाख तक की चिकित्सकीय सहायता,  निःशुल्क इलाज।
  • परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ।
  • राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को तीसरी बार मिली धमकी, 200 करोड़ के बाद अब मांगे 400 करोड़

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 31 अक्टूबर 2023। दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को एक बार फिर धमकी भरा ईमेल मिला है। यह धमकी किसी ओर ने नहीं बल्कि उसी अज्ञात शख्स की ओर से दी गई है, जिसने 27 अक्तूबर को दो ईमेल भेजकर 200 […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक