निर्माता डॉ मीहिर कुलकर्णी, देव गिल स्टारर फ़िल्म “अहो विक्रमार्का” 5 भाषाओं में होगी रिलीज़

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 24 अगस्त 2024। निर्माता डॉ मीहिर कुलकर्णी की फ़िल्म “अहो विक्रमार्का”  सिनेमा की पहली ब्लॉकबस्टर-पैन इंडिया फिल्म 30 अगस्त 2024 को 5 भाषाओं में रिलीज के लिए तैयार है। इस फ़िल्म का टीज़र और मोशन पोस्टर 21  अगस्त 2024 को  जी7 मल्टीप्लेक्स बांद्रा मुम्बई में लॉन्च किया गया। एक बहादुर और दृढ़निश्चयी पुलिसकर्मी की वीरतापूर्ण कहानी को देखने के लिए आप सभी तैयार हो जाइए। यह फ़िल्म मराठी, तेलगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और बंगाली में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फ़िल्म मीहिर कुलकर्णी, आरती गिल और अश्विनी कुमार मिश्रा द्वारा प्रोड्यूस की गई है। संगीतकार रवि बसरूर हैं।

महाराष्ट्र के सुपुत्र और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार लोकप्रिय दिग्गज अभिनेता देव गिल अब महाराष्ट्र के दिलों पर राज करने आ रहे हैं। तो अपनी सांसें थाम लें और अब तैयार हो जाएं एक्शन से भरपूर यह सिनेमा देखने के लिए। अभिनेता देव गिल और एसएस राजामौली फिल्म्स के एसोसिएट निर्देशक पेटा त्रिकोटी   द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म का टीज़र जबरदस्त है।

उल्लेखनीय है कि इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर डॉ. मीहिर कुलकर्णी प्रसिद्ध समाजसेवी और परोपकारी हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के बालेगांव को गोद लिया है। परोपकार और सामुदायिक विकास के लिए एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए ग्रेविटी ग्रुप के दूरदर्शी अध्यक्ष डॉ. मीहिर कुलकर्णी ने महाराष्ट्र के वैजापुर में बालेगांव के सूखा प्रभावित क्षेत्र को आधिकारिक तौर पर गोद ले लिया है। भारत के सबसे युवा उद्यमियों में से एक डॉ. मीहिर कुलकर्णी अपने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। मीहिर कुलकर्णी को उनके परोपकारी प्रयासों के लिए मान्यता मिली है और उन्हें राजस्थान विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त हुई है। प्राइड ऑफ महाराष्ट्र जैसे कई पुरस्कार उनके प्रभावशाली योगदान के प्रमाण हैं। अब वह फ़िल्म निर्माता के रूप में इतना बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं जिसके टीज़र ने सभी को चौंका दिया है।

Leave a Reply

Next Post

मेरे और मेरे भाई के बीच का बंधन प्यारा, शुद्ध और पारदर्शी है-उर्वशी रौतेला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 24 अगस्त 2024। आज के समय और स्थान में, उर्वशी रौतेला बिना किसी संदेह के भारत की सबसे ग्लैमरस और सनसनीखेज प्रदर्शन करने वाली कलाकार हैं। दिवा एक वर्ग से अलग है और अपने सभी समकालीनों की तुलना में थोड़ी बेहतर है और […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर