युवा मतदाताओं का नाम जोड़ने लगाया गया विशेष शिविर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 22 अगस्त 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा के निर्देश पर जिले में स्वीप के तहत शत प्रतिशत मतदान हेतु लोगों को जागरूक करने एवं नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय, कृषि महाविद्यालय एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोनी में नये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 18 से 19 आयु वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जिनका मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ पाया है, उनके नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरवाया गया।

आज इस विशेष शिविर में 700 विद्यार्थियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म भराया गया। तहसीलदार अतुल वैष्णव, अतिरिक्त तहसीलदार मुकेश देवांगन, शशिभूषण सोनी, आकाश गुप्ता, नायब तहसीलदार हितेश साहू, ओमप्रकाश चन्द्रवंशी द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों के विसंगतियों को दूर किया गया। अभिहित अधिकारी व बूथ लेवल अधिकारी द्वारा मतदान केंद्रों में उपस्थित रहकर फॉर्म्स लिए गए हैं, जिन पर कार्यवाही की जा रही है। विदित हो कि विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदाता सूची को अद्यतन किये जाने हेतु 02 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण जारी है।

Leave a Reply

Next Post

शाहरुख खान की जवान का चढ़ा सभी पर खुमार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 22 अगस्त 2023। शाहरुख खान की अपकमिंग जवान की रिलीज से तीन हफ्ते पहले ही इंटरनेशनल लेवल पर फिल्म की जोरदार एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इस पर प्रोडक्शन हाउस के एक करीबी सूत्र ने साझा किया, ”’जवान’ के लिए एडवांस बुकिंग अंतरराष्ट्रीय स्तर […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर