बधिर फैन से सांकेतिक भाषा में बात कर अदा शर्मा ने जीता दिल

admin
शेयर करे

बिना शब्दों के अदा शर्मा ने जीत लिया दिल

अदा शर्मा ने बिना शब्दों के बयां किया प्यार, फैन

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 21 मई 2026। फिल्मी दुनिया में जहां सितारे अक्सर अपनी फिल्मों और ग्लैमर को लेकर चर्चा में रहते हैं, वहीं कुछ कलाकार अपने व्यवहार और इंसानियत से लोगों के दिलों में खास जगह बना लेते हैं। अदा शर्मा ऐसी ही अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो अपनी अनोखी फिल्मों, दमदार अभिनय और दिल छू लेने वाले स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम में अदा का एक बेहद भावुक पल देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के दौरान एक बधिर प्रशंसक ने अदा शर्मा को उनकी बनाई हुई खूबसूरत पेंटिंग भेंट की। इस खास तोहफे से खुश हुईं अदा ने सिर्फ धन्यवाद कहकर बात खत्म नहीं की, बल्कि सांकेतिक भाषा में उस प्रशंसक से बातचीत कर उसे बेहद खास महसूस कराया। यह प्यारा वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अदा की सादगी, संवेदनशीलता और अपने फैंस के प्रति सच्चे जुड़ाव की खूब तारीफ कर रहे हैं। ‘द केरल स्टोरी’, ‘कमांडो’, ‘1920’ और ‘सनफ्लावर 2’ जैसी फिल्मों में अपनी अलग पहचान बना चुकी अदा शर्मा अब जल्द ही फिल्म सुपरवेल्ली में एक अनोखे “आलसी सुपरहीरो” अवतार में नजर आएंगी, जिसे लेकर फैंस के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

पत्नी बनी जीवनदाता: लिवर का हिस्सा देकर पति को दी नई जिंदगी

शेयर करेनवी मुंबई में हुआ पहला सफल लिवर ट्रांसप्लांट (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 21 मई 2026। मुंबई के नवी मुंबई स्थित न्यूएरा हॉस्पिटल में इंसानियत, प्रेम और चिकित्सा कौशल की एक ऐसी मिसाल सामने आई, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। 48 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक मुकेश रामचंद्र […]

You May Like

बाबू खेमानी की 1.42 करोड़ की संपत्ति जब्त होगी....|....हिमाचल के किसानों को गेहूं का बीज मिलेगा महंगा....|....ऋषिकेश बाईपास निर्माण, फिर हरियाली की कीमत पर होगा विकास....|....47.56 लाख मतदाताओं की खोज में 10 दिन घर-घर जाएंगे बीएलओ....|....एक करोड़ रुपये की लागत से बना यूपी का प्रवेश द्वार....|....सीएम योगी बोले- 2017 से पहले था रूल ऑफ माफिया, हमने लागू किया ‘रूल ऑफ लॉ....|....महासंघों को मिलेंगे ₹50 करोड़: पहले थी दो करोड़ की सीमा....|....सिरदर्द और चक्कर को न समझें मामूली....|....आईडीबीआई बैंक विनिवेश पर उठे सवाल....|....अमेरिका में एच-1बी कर्मचारियों को झटका