पत्नी बनी जीवनदाता: लिवर का हिस्सा देकर पति को दी नई जिंदगी

admin
शेयर करे

नवी मुंबई में हुआ पहला सफल लिवर ट्रांसप्लांट

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 21 मई 2026। मुंबई के नवी मुंबई स्थित न्यूएरा हॉस्पिटल में इंसानियत, प्रेम और चिकित्सा कौशल की एक ऐसी मिसाल सामने आई, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। 48 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक मुकेश रामचंद्र तांडेल गंभीर लिवर सिरोसिस और कई जटिल बीमारियों से जूझ रहे थे। उनकी हालत इतनी बिगड़ चुकी थी कि चलना-फिरना, खाना खाना और बिस्तर से उठना तक मुश्किल हो गया था। डॉक्टरों के अनुसार लिवर ट्रांसप्लांट ही उनकी जिंदगी बचाने का आखिरी रास्ता था। ऐसे मुश्किल समय में उनकी पत्नी जनाबाई तांडेल ने बिना हिचक अपने लिवर का 65 प्रतिशत हिस्सा दान कर पति को नई जिंदगी देने का फैसला किया।

करीब 18 डॉक्टरों और 20 से अधिक मेडिकल स्टाफ की टीम ने 12 से 13 घंटे चले जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। डॉ. अनुराग श्रीमल और  डॉ. रोहन चौधरी के नेतृत्व में यह अस्पताल का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट बना। आज दोनों स्वस्थ हैं और यह कहानी सिर्फ एक मेडिकल उपलब्धि नहीं, बल्कि रिश्तों की ताकत, त्याग और अंगदान के महत्व का प्रेरणादायक संदेश भी बन गई है।

Leave a Reply

Next Post

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट की धमकी: स्कूलों-हरियाणा CMO को उड़ाने की लिखी बात, अंबाला रेल ट्रैक पर करेंगे ब्लास्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चंडीगढ़ 21 मई 2026। चंडीगढ़ में कई स्कूलों को को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पहले के मामलों की तरह इस बार भी धमकी ईमेल के माध्यम से आई है। जिन स्कूलों को धमकी मिली है उनमें चितकारा स्कूल, स्ट्राबेरी स्कूल और डीपीएस स्कूल शामिल हैं। सूचना मिलते ही […]

You May Like

घर से साथ निकलीं तीन सहेलियां, तालाब में मिलीं तीनों की लाशें....|....इंजीनियरिंग कॉलेज के खाने को लेकर छात्रों का हंगामा....|....पंजाब सरकार का कर्मचारियों को तोहफा....|....जयपुर की बड़ी चौपड़ में भीषण आग....|....पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर कराया गया खाली....|....एमपी में मानसून की आखिरी बाजी बाकी: 21 सितंबर तक फिर बरसेंगे बादल....|....धर्म बांधता नहीं बल्कि मुक्त करता है: मोहन भागवत....|....इंदौर: 37 किमी दूर छुपा है कुदरत का अनोखा खजाना....|....हिमाचल में ठंड की दस्तक, केलांग में 3.8°C पहुंचा तापमान....|....लाडली के जन्मदिन पर घर आने का किया था वादा, लौटे पर तिरंगे में लिपटे हुए