मोदी सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को माफिया और भ्रष्टाचारियों के हवाले कर दिया, NEET मामले पर बोली प्रियंका गांधी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 24 जून 2024। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘नीट-यूजी’ सहित राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर रविवार को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इसने पूरी शिक्षा प्रणाली को ‘‘माफिया” और ‘‘भ्रष्टाचारियों” के हवाले कर दिया है। कांग्रेस नेता की इस टिप्पणी के ठीक एक दिन पहले, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा आयोजित करने के लिए जिम्मेदार निकाय राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के कामकाज की समीक्षा और परीक्षा में सुधार की सिफारिशों के लिए एक समिति गठित की है।

सरकार ने NTA के महानिदेशक सुबोध सिंह को हटा दिया
केंद्र सरकार ने शनिवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के महानिदेशक सुबोध सिंह को हटा दिया और मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’ (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक) में अनियमितताओं की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी। प्रियंका ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ‘नीट-यूजी’ परीक्षा का प्रश्नपत्र ‘‘लीक” हुआ, वहीं नीट-पीजी, यूजीसी नेट और सीएसआईआर-नेट ‘‘रद्द” कर दिए गए।

शिक्षा का ढांचा माफियाओं-भ्रष्टाचारियों के हवाले हो चुका है
उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘आज, देश की कुछ सबसे बड़ी परीक्षाओं का यह हाल है। भाजपा राज में समूची शिक्षा का ढांचा माफियाओं-भ्रष्टाचारियों के हवाले हो चुका है।” प्रियंका ने पेास्ट में कहा, ‘‘लालची और चाटुकार किस्म के अयोग्य लोगों के हाथ में देश की शिक्षा और बच्चों का भविष्य सौंपने की राजनीतिक जिद और अहंकार ने पेपर लीक, परीक्षा रद्द, कैंपस से पढ़ाई-लिखाई का विलोप और राजनीतिक गुंडागर्दी को हमारी शिक्षा-व्यवस्था की पहचान बना दिया है।

युवाओं के सामने भाजपा एकमात्र सबसे बड़ी बाधा…
उन्होंने कहा कि हालत यह हो गई है कि भाजपा सरकार साफ-सुथरे ढंग से एक परीक्षा तक नहीं करा सकती। पेास्ट में कहा गया है, ‘‘आज युवाओं के भविष्य के सामने भाजपा सरकार एकमात्र सबसे बड़ी बाधा बनकर खड़ी है। देश के काबिल युवा अपना बेशकीमती समय, सारी ऊर्जा भाजपा के भ्रष्टाचार से लड़ने में गंवा रहे हैं और मजबूर मोदी जी सिर्फ तमाशा देख रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

तेलंगाना में किसानों का हुआ कर्ज माफ, राहुल गांधी बोले- जो कहा, कर दिखाया...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 जून 2024। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना में किसानों के दो लाख रुपये के कर्ज माफ किए जाने की घोषणा को ऐतिहासिक करार देते हुए शनिवार को कहा कि जहां भी उनकी पार्टी की सरकार होगी, वहां […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण