विश्व के नेताओं ने भारत को दी 77वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई, दुनिया भर में भारतीयों ने मनाए आजादी समारोह

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 16 अगस्त 2023। विश्व भर में भारतीयों ने मंगलवार को पूरे उत्साह से भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। वे दूतावासों, राजनयिक मिशन में एकत्र हुए, जहां उन्होंने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा राष्ट्रगान और देशभक्ति गीत गाये। वाशिंगटन में, बाइडन प्रशासन भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भारतीय-अमेरिकियों के साथ शामिल हुआ। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध पहले की तुलना में अधिक प्रगाढ़ हुआ है। बीजिंग में प्रवासी भारतीयों और भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस मनाया। दूतावास ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि भारत की चार महिला गुमनाम नायिकाओं के बलिदान को प्रदर्शित करने वाले एक नाटक का बच्चों के एक दल ने मंचन किया। जी20 की भारत की अध्यक्षता पर एक वीडियो भी प्रदर्शित की गई। शंघाई में भारत के महावाणिज्य दूत एन नंदकुमार ने पूर्वी चीन के महानगरों में भारत के महावाणिज्य दूतावास में तिरंगा फहराया और उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन पढ़ा। शंघाई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस शंघाई में देशभक्ति के जज्बे और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर, नंदकुमार ने ध्वजारोहण किया और माननीय राष्ट्रपति(मुर्मू) का राष्ट्र के नाम संबोधन पढ़ा।” लंदन में, भारतीय मूल के सैकड़ों लोग भारतीय उच्चायोग में एकत्र हुए। उन्होंने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। ब्रिटेन में, भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ‘मोटो जीपी भारत रेस’ की तैयारी के क्रम में मोटरसाइकिल सवार एक समूह के साथ एक कार्यक्रम में मोटरसाइकिल चलाई। यह प्रतिस्पर्धा अगले महीने, भारत में पहली बार आयोजित की जाने वाली है। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई। इसके बाद उच्चायुक्त ने राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन पढ़ा।

दोरईस्वामी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आज 400 लोग आये, जो अनुमान से काफी अधिक है।” उच्चायुक्त ने यहां के दौरे पर आये नेशनल ब्लाइंड क्रिकेट टीम के सदस्यों को सम्मानित किया। मंच पर एनसीसी कैडेट को भी सम्मानित किया गया। आस्ट्रेलिया में, उच्चायुक्त मनप्रीत वोहर ने राष्ट्रध्वज फहराया और राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन पढ़ा। केनबरा स्थित भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘इस अवसर पर, प्रवासी भारतीयों ने भारत के प्रगति की गाथा साझा की और भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं में प्रस्तुतियां दीं। उच्चायोग ने हाथों में दीये के साथ पंचप्रण भी दिलाया।

Leave a Reply

Next Post

आज से दिल्ली विधानसभा का सत्र, दिल्ली सेवा कानून पर हंगामा होने के आसार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 अगस्त 2023। दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन कानून लागू होने के बाद दिल्ली विधानसभा का बुधवार से शुरू हो रहा सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। संसद से पारित होने के बाद इस कानून को शनिवार को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई। इस […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप