मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र की तर्ज पर एजेंसी बनाने के दिए निर्देश, उत्तरप्रदेश में सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए बनेगी एक एजेंसी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 4 सितंबर 2020। केंद्र सरकार ने हाल ही में सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए एकीकृत एजेंसी का गठन किया है। इसी तर्ज पर चलते हुए यूपी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार भर्ती परीक्षाओं के लिए केंद्रीकृत एजेंसी बनाने जा रही है।

सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए एक एजेंसी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के वरिष्ठ अफसरों के साथ एक बैठक में कहा कि भारत सरकार की तर्ज पर राज्य में भी सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए एक एजेंसी बनाई जाए। भविष्य में यही एजेंसी सभी प्रकार की भर्ती परीक्षाओं और रिजल्ट जारी करने के लिए जिम्मेदार होगी।उन्होंने निर्देश दिया कि प्रदेश सरकार के सभी विभागों और उपक्रमों में भर्ती परीक्षाएं नियमित और समयबद्ध ढंग से होनी चाहिए।

सभी दफ्तरों में हो ई-ऑफिस की व्यवस्था

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी दफ्तरों को समयबद्ध तरीके से ई-ऑफिस प्रणाली से जोड़ा जाए। साथ ही किसी भी विभाग में पत्रावलियां 7 दिन से ज्यादा समय तक लंबित न रहें. यदि किसी की लाइब्रेरी में तीन दिन से अधिक समय तक पत्रावली लंबित रहती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

आपको बता दें कि मौजूदा समय में सभी परीक्षाओं के लिए उनके विभाग के अनुसार गठित आयोग ही भर्ती सम्पन्न कराते हैं. अनेक भर्तियों में इसी वजह से धांधली होने की भी खबरें आती हैं। अगर योगी सरकार ने समस्त भर्ती परीक्षाओं के लिए अलग से एक एजेंसी का गठन कर दिया तो इससे पारदर्शिता तो बढ़ेगी ही साथ ही छात्रों को उनकी योग्यता अनुसार नौकरियों में चयन भी मिलेगा।

Leave a Reply

Next Post

आईपीएस अधिकारियों से प्रधानमंत्री मोदी बोले, कोरोना काल में लोगों का विश्वास पुलिस पर बढ़ा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 सितंबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आईपीएस प्रोबेशनर्स के ‘दीक्षांत परेड’ में युवा आईपीएस अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान युवा अधिकारियों से योग से लेकर […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'