मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 27 जून 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ से बालोद के चिन्मय ठाकुर, कांकेर से धनंजय साहू, सक्ति से सौरभ कपूर, रायपुर से कुशाग्र गर्ग व भिलाई से प्रिंस बत्रा को चार वर्षों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न होने पर भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि विगत 10 जून को आईएमए देहरादून में पासिंग आउट परेड सम्पन्न हुई। जुलाई माह में वे कार्यभार ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री ने नवनीयुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें पदेन दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में आपका चयन राज्य के युवाओं को देश सेवा के लिए आगे आने प्रेरित करेगा। इस अवसर पर पूर्व सैनिक ननकू राम साहू, भूपेंद्र ठाकुर, नवीन गर्ग, राज कपूर सहित नवनियुक्त अधिकारियों के अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

दतिया में बड़ा सड़क हादसा, शादी समारोह में जा रहे लोगों से भरा ट्रक नदी में पलटा, 5 की मौत, कई लापता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 28 जून 2023। मध्यप्रदेश के दतिया जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के एक  निर्माणाधीन पुल के पास डीसीएम गाड़ी (मिनी ट्रक) पलट गया। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत होने की खबर है। इसके अलावा 30 से 35 लोग घायल भी बताए […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान