आप पहुंची हाईकोर्ट: केजरीवाल के घर पर बवाल मामले में आठ लोग गिरफ्तार, छह टीमें कर रहीं छापेमारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 31 मार्च 2022। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर कल हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में दिल्ली पुलिस अब तक कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस कुछ और लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस की छह टीमें छापेमारी में लगी हैं। उधर, आम आदमी पार्टी ने मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। विधायक सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर तोड़फोड़ के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में घटना की स्वतंत्र आपराधिक जांच करने के लिए एक विशेष जांच दल के गठन की मांग की गई है। आपको बता दें कि कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर दिल्ली विधानसभा में दिए गए बयान के मामले में भाजना युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया था। धरने और नारेबाजी के बीच अचानक कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़ते हुए बूम बेरियर तक पहुंच गए। आरोप है कि इन लोगों ने बूम बेरियर को तोड़ डाला। 

प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिए सीसीटीवी कैमरे
बाद में सीएम के घर के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया। कुछ लोगों ने सीएम आवास के गेट पर केसरिया रंग का पेंट भी फेंक दिया। किसी तरह पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ा। बाद में करीब 70 लोगों को हिरासत में लिया गया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन सभी को रिहा कर दिया गया। 

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
पुलिस पर जानबूझकर भाजपा कार्यकर्ताओं को ढील देने के आरोप लगे तो पुलिस ने सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान हमला करने, सरकारी आदेश के उल्लंघन और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर इनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री की हत्या करवाना चाहती है भाजपा: सिसोदिया

दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर युवा भाजपा कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद आम आदमी पार्टी (आप) भाजपा पर हमलावर रही। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री, पंजाब के मुख्यमंत्री समेत आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा व दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उपमुख्यमंत्री का आरोप है कि मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल की हत्या करवाने की भाजपा साजिश रच रही है। सिसोदिया ने प्रदर्शनकारियों को भाजपा का गुंडा तक करार दे दिया। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का कहना है कि आज भाजपा सिर्फ आप व अरविंद केजरीवाल से डरती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर हमला इसी बौखलाहट का नतीजा है।

केजरीवाल का विरोध जारी रहेगा: सूर्या

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास पर प्रदर्शन एवं तोड़फोड़ करने के बाद भी भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या हमलावर रहे। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि देश के हिंदुओं के अपमान पर अरविंद केजरीवाल को माफी मांगनी होगी और जब तक वो माफी नही मांगेंगे युवा मोर्चा उनका विरोध करता रहेगा। देश के हिंदुओं का अपमान करने वाले अरविंद केजरीवाल को आज हम असमाजिक तत्व लगते है और कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार करने वाले आतंकवादी प्यारे लगते है।

Leave a Reply

Next Post

आरसीबी पर दिखा डुप्लेसिस का प्रभाव, गेंदबाजों की वापसी, कप्तानी में अय्यर ने किया निराश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 31 मार्च 2022। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने गेंदबाजों की मदद से मजबूत कोलकाता नाइटराइडर्स को हरा दिया। वानिंदु हसरंगा और आकाश दीप ने सात विकेट लेकर कोलकाता की टीम को तहस-नहस कर दिया। गेंदबाजों के इस प्रदर्शन को बल्लेबाज बर्बाद करने वाले थे, लेकिन […]

You May Like

बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस....|....दशहरा संपन्न होने से पहले जोगी परिवार को खदेड़ना महापाप है - दीपक बैज....|....डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम....|....संजय कुमार मिश्रा ने संभाला नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक तकनीकी का पदभार....|....अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क