नए म्यूजिकल वीडिओ को लेकर उत्साहित हैं बबिता मिश्रा अभिनेत्री बबिता मिश्रा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 02 मार्च 2025। अभिनेत्री बबिता मिश्रा का नया म्यूजिक वीडियो सॉन्ग जल्द ही आने वाला है, जिसको लेकर वह बहुत उत्साहित हैं। यह गीत पुराने सुपरहिट गीत एक हसीना थी का रीमिक्स वर्जन है। बबिता हिंदी और भोजपुरी फिल्म्स में अभिनय कर चुकी है। उनकी आगामी हिंदी फिल्म की शूटिंग अप्रैल महीने में शुरू हो जाएगी। इनकी पहली भोजपुरी फिल्म हर्रादार रिवेंज ऑफ डेथ है जिसमें बबिता ने डबल रोल निभाया था। वह क्राइम अलर्ट सीरीज में अभिनय कर चुकी हैं। सीरियल, वेबसीरिज, शार्ट मूवी और एड फिल्म्स में वह अभिनय कर रही है और अभी उनके कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं। गुजराती फिल्म्स में वह बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। बबिता मिश्रा उत्तर प्रदेश के कानपुर से है और विगत कई वर्षों से मुम्बई में रह रही हैं।

बबिता अपनी ग्रेजुएशन पूरी करके अपने सपने को साकार करने के लिए बॉलीवुड में आ गयी। बचपन से उनकी इच्छा रही कि वह एक अभिनेत्री बने। डांस में वह माहिर तो थी मगर अपनी एक्टिंग स्किल बढ़ाने के लिये उन्होंने एक्टिंग क्लास भी जॉइन किया और अपने लक्ष्य को पाने में जुट गई। अपनी मेहनत और लगन के बलबूते उन्हें काम मिलता गया और वह अपने मुकाम में आगे बढ़ती रही। बबिता मिस गोरखपुर और मिस यूपी अवॉर्ड से सम्मानित हुई हैं। ट्रेवलिंग, डांसिंग और कुकिंग उन्हें बेहद पसंद है। उनकी इच्छा है कि निकट भविष्य में अच्छे प्रोजेक्ट्स के साथ आगे बढ़ते रहेंगी। संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशकों के साथ काम करने की उनकी दृढ़ इच्छा है।

बबिता मिश्रा कहती है कि किसी भी चीज के लिए जल्दबाजी नहीं करनी चाहिये। धैर्य रखें और उस चीज की पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही अपना निर्णय ले। मायानगरी में नवागंतुको के लिए एक माया का जाल फैला हुआ है जिसको अपनी सूझबूझ से हटाया जा सकता है। लालच और प्रलोभन देने वालों की कोई कमी नहीं है। मुखौटे के पीछे के चेहरे को जिसने पहचानने की कला जिसने सीख ली उसे कोई धोखा नहीं दे सकता। अपने काम के प्रति ईमानदार रहें। सपने देखें मगर सपनों को पूरा करने के लिए पहले आर्थिक रूप से सम्पन्न हो जाएं और धैर्य रखें हर किसी का सपना जरुर पूरा होगा और सफलता जरूर मिलेगी।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में ईडी का पुतला फूंका

शेयर करे3 मार्च को राजधानी के सुभाष स्टेडियम में स्थित ईडी कार्यालय का घेराव होगा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 02 मार्च 2025। ईडी की विद्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस ने आज प्रदेश के सभी जिलों में ईडी का पुतला फूंका। कांग्रेस जनों ने कहा कि ईडी भारतीय जनता पार्टी के इशारे […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप