बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बिलासपुर, 05 सितंबर 2026। बिलासपुर के अंबेडकर चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। प्रतिमा के साथ आपत्तिजनक हरकत की जानकारी मिलते ही बौद्ध समाज समेत सर्व समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और घटना का विरोध करते हुए दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सिर पर पानी की बोतल या अन्य वस्तु बांध दी। इसके अलावा प्रतिमा के कुछ हिस्सों पर मिट्टी लगाए जाने और गले में कपड़ा बांधे जाने की बात भी सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही बौद्ध समाज के साथ विभिन्न समाजों के लोग अंबेडकर चौक पर एकत्र होने लगे।

मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा संविधान, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनका कहना है कि प्रतिमा के साथ इस तरह की कथित हरकत से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। सर्व समाज के लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने और घटना के पीछे जिम्मेदार व्यक्ति या व्यक्तियों की पहचान करने की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग भी उठाई गई है। फिलहाल घटना को लेकर लोगों में नाराजगी बनी हुई है। अब प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं, इस पर सभी की नजर है।

Leave a Reply

Next Post

तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग

शेयर करेबेकाबू होकर पेड़ से टकराए, दोनों की गई जान छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           कोरबा, 05 सितंबर 2026। जिले के दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम लिटियाखार में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार मोटर साइकिल पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिग युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर