विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में जीत का जश्न होगा फीका, आईसीसी से बात करने के बाद जय शाह ने बताई वजह

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 नवंबर 2023। वनडे विश्व कप 2023 अपना आधा पड़ाव पार कर चुका है और फैंस के बीच क्रिकेट का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। इस बीच बीसीसीआई ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ऐसा फैसला लिया है, जो फैंस को थोड़ा निराश कर सकता है। बीसीसीआई ने दिल्ली और मुंबई में हवा की गुणवत्ता खराब होने के कारण दोनों बड़े शहरों में विश्व कप के बाकी मैचों के दौरान आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली में अब इस विश्व कप का सिर्फ एक मैच होना है। छह नवंबर को यहां बांग्लादेश का सामना श्रीलंका से होगा, जबकि मुंबई में अभी तीन मैच होने हैं। पहले भारतीय टीम यहां दो नवंबर को श्रीलंका से खेलेगी। इसके बाद सात नवंबर को ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला अफगानिस्तान से है और 15 नवंबर को पहले सेमीफाइनल की मेजबानी इसी मैदान को करनी है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बुधवार को एक बयान में कहा, “बीसीसीआई पर्यावरण संबंधी चिंताओं के प्रति संवेदनशील है। मैंने इस मामले को औपचारिक रूप से आईसीसी के साथ उठाया है और मुंबई में कोई आतिशबाजी का प्रदर्शन नहीं होगा, जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। बोर्ड पर्यावरणीय मुद्दों से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है और हमेशा अपने प्रशंसकों और हितधारकों के हितों को सबसे आगे रखेगा। बीसीसीआई मुंबई और नई दिल्ली दोनों में वायु गुणवत्ता को लेकर तत्काल चिंता को स्वीकार करता है। यद्यपि हम क्रिकेट के उत्सव के अनुरूप आईसीसी विश्व कप की मेजबानी करने का प्रयास करते हैं, हम अपने सभी हितधारकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ हैं।”

दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार को लगातार पांचवें दिन 372 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ “बहुत खराब” श्रेणी में रही। मुंबई में भी प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को इस मुद्दे पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मुंबई में “बिगड़ते” वायु गुणवत्ता सूचकांक पर चिंता व्यक्त की।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीरः आतंकियों के हमले में पुलिस कॉन्स्टेबल शहीद, बारमूला में घुसकर मारी गोली, तीन दिन में तीसरा आतंकी हमला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू-कश्मीर 01 नवंबर 2023। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में मंगलवार को आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल गुलाम मोहम्मद डार को जिले के पट्टन इलाके के क्रालपोरा स्थित उनके आवास के बाहर आतंकवादियों […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप