48 घंटे से लाइट नहीं और नेता मस्त, जनता त्रस्त- त्रिलोक चंद्र श्रीवास

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 07 मई 2026। बिलासपुर जिले ही नहीं प्रदेश के लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी – उत्तर प्रदेश तथा आंध्रप्रदेश ने विगत दो दिनों से 15 मिनट के आंधी तूफान के कारण बाधित विद्युत आपूर्ति को लेकर बयान जारी किया है, त्रिलोक श्रीवास ने कहा की 48 घंटे होने जा रहे हैं, और बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित है, गांव के हालात तो और भी बदत्तर हैं, शहर के वार्डों में भी हालत अत्यंत चिंताजनक है, और सत्ता पक्ष के नेता रील बनाने और झालमुड़ी खिलाने में व्यस्त है, आम जनता पानी के लिए त्राहि त्राहि मचा रही है, भीषण गर्मी और शादी विवाह के समय में ऐसे हालात आपातकाल से भी बदतर हो चुके हैं, पहले भी आंधी तूफान आते थे, पहले भी प्राकृतिक विपदा होती थी, लेकिन 12 घंटा 15 घंटा में हालात सामान्य हो जाते थे, सिर्फ विद्युत विभाग को दोष देने से नहीं बनेगा, जिम्मेदार पद पर बैठे नेताओं को यह सोचना चाहिए, विद्युत विभाग की पहले से तैयारी क्यों नहीं थी, मैनतेनेंस के नाम पर विगत दो महीने से लगातर जो विद्युत आपूर्ति बंद किया जा रहा था, इन्होंई क्या मैनतेनेंस किया था, और इस समय विद्युत विभाग के अधिकारी फोन उठाने से कतराते हैं, आम जनता को ऐसे हालात से गुजरा ना पड़े जहां पानी की सप्लाई नहीं हो रही है वहां नगर निगम या जिला प्रशासन के माध्यम से टैंकर भिजवाना था, वह भी व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है, फेल है और शासन प्रशासन सुशासन तिहार का ढोल पीट रहे हैं, आम जनता का सुध लेने वाला कोई नहीं है, जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से जिस प्रकार एक-एक बूथ में कोई भी राजनीतिक कार्यक्रम करने के लिए फोन करवाते हैं, वैसे एक-एक बूथ, एक-एक वार्ड और एक-एक गांव में पानी आपूर्ति के लिए भी व्यवस्था करवाने के निर्देश अपने कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों और प्रशासन को देना चाहिए, श्री त्रिलोक श्रीवास् ने अतिशीघ्र विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के घेराव की चेतावनी दिया है ll

Leave a Reply

Next Post

अब अंतरिक्ष में भी भारत का दबदबा, स्काईरूट ने दुनिया को चौंकाया

शेयर करेअंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, स्काईरूट बनी 1.1 बिलियन डॉलर की यूनिकॉर्न भारत की स्पेस क्रांति को मिला रॉकेट बूस्ट, स्काईरूट की वैल्यू 1.1 बिलियन डॉलर (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 09 मई 2026। भारत का निजी अंतरिक्ष क्षेत्र अब सिर्फ सपने नहीं, बल्कि दुनिया को चुनौती देने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप