बड़ा फैसला: रिटायर अग्निवीरों को रेलवे देगा नौकरी, विभिन्न विभागों के तहत सीधी भर्ती

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्‍ली 12 मई 2023। रेलवे ने सेना की ‘अग्निपथ’ योजना के तहत सेवानिवृत्त अग्निवीरों को अपने विभिन्न विभागों के तहत सीधी भर्ती में अराजपत्रित पदों पर 15 प्रतिशत का आरक्षण प्रदान करने का फैसला किया है। साथ ही ‘अग्निवीरों’ को आयु सीमा और शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी छूट दी जाएगी। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में भी ‘अग्निवीरों’ के लिए एक आरक्षण नीति विचाराधीन है। सूत्रों ने बताया कि रेलवे ‘अग्निवीरों’ को ‘लेवल-1 और लेवल-2′ के पदों पर क्रमश: 10 प्रतिशत और पांच प्रतिशत ‘होरिजोंटल आरक्षण’ प्रदान करेगा। अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और आयु में छूट दी जाएगी। अग्निवीर के पहले बैच को तय आयु सीमा से पांच साल जबकि बाद के बैच को तीन साल की छूट दी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने सभी महाप्रबंधकों को जारी पत्र में विभिन्न रेलवे भर्ती एजेंसी को इन छूट का लाभ देने को कहा है। 

उल्लेखनीय है कि केंद्र द्वारा पिछले साल शुरू की गई ‘अग्निपथ’ भर्ती योजना के तहत चार साल पूरे होने के बाद 25 प्रतिशत अग्निवीरों को ही बल में रखा जाएगा जबकि बाकी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। 

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलीपैड पर जोरदार स्वागत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर, 12 मई 2023। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अकलतरी पहुंचे। स्कूल मैदान में हेलीपैड पर मुख्यमंत्री जी का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान