नाबालिग के साथ गैंगरेप और हत्या की जांच के लिए भाजपा ने बनाई कमेटी, इन महिला सांसदों को सौंपी जिम्मेदारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 अगस्त 2023। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार के बाद उसे कोयले की भट्टी में जलाकर मार डालने की घटना की जांच के लिए शुक्रवार को पार्टी की महिला सांसदों की चार सदस्यीय समिति गठित की।  पार्टी ने एक बयान में कहा कि संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे समिति की संयोजक होंगी और अन्य सदस्य रेखा वर्मा, कांता कर्दम और लॉकेट चटर्जी हैं। इसने कहा, ‘‘नड्डा ने घटना की कड़ी निंदा की और विशेषकर महिलाओं के खिलाफ अपराध के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की।” पार्टी ने कहा कि समिति घटनास्थल का दौरा करेगी और नड्डा को एक रिपोर्ट सौंपेगी। बता दें राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के एक गांव में बुधवार को एक लड़की को कोयले की भट्टी में कथित तौर पर जलाकर मार दिया गया। पुलिस ने कहा कि लड़की के जले हुए अवशेष कोयला भट्टी के पास लड़की के कंगन और चप्पलों के साथ पाए गए।पुलिस के मुताबिक, लड़की और उसकी मां बुधवार सुबह खेतों में बकरियां चराने गई थीं। दोपहर में उसकी मां घर लौट आई, लेकिन लड़की वापस नहीं आई। 

चिंतित होकर लड़की के परिजन और गांववाले उसकी तलाश करने लगे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान परिजनों की नजर लड़की के कंगन और चप्पल पर पड़ी, जो आग उगलती खुली भट्ठी के बाहर मिले।

Leave a Reply

Next Post

केदारनाथ मंदिर के पास अचानक बाढ़ में बह गया होटल, 3 नेपाली श्रद्धालुओं की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 अगस्त 2023। भारत में उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर क्षेत्र के पास आकस्मिक बाढ़ में एक होटल के बह जाने से कम से कम तीन नेपाल श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और आठ अन्य लापता हो गये। नेपाल सरकार के गोरखपत्र दैनिक के अनुसार […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज