12वीं में सीतापुर के शुभम ने 97.80% अंक के साथ किया टॉप, दूसरे स्थान पर रहे छह छात्र

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 20 अप्रैल 2024। यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम जारी हो गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रयागराज स्थित मुख्यालय में इसकी घोषणा की। लड़कियों ने फिर बाजी मारी है। 12वीं में सीतापुर के शुभम ने टॉप किया है। बागपत बड़ौत के ⁠विष्णु चौधरी दूसरे नंबर पर हैं। अमरोहा की काजल सिंह ने दूसरे स्थान पर रही हैं। सीतापुर की कशिश मौर्य भी दूसरे नंबर पर हैं।

12वीं में शुभम वर्मा बने टॉपर
यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित हो गया है। 12वीं में कुल 82.60 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जिसमें 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शुभम वर्मा ने टॉप किया है। शुभम वर्मा ने 97.80% अंक हासिल किए हैं, वर्मा सीतापुर के सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद के छात्र हैं।

इंटरमीडिएट में छात्र और छात्राओं का इतने फीसदी रहा परिणाम
इंटरमीडिएट में छात्रों का का 77.78% पास प्रतिशत रहा जबकि छात्राओं का 88.4 2% रहा। इस बार यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च तक किया गया था। 12वीं की परीक्षा के लिए करीब25 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। 

ये अन्य छात्र भी रहे टॉपर
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट में दूसरे स्थान पर छह बच्चे हैं। जिनमें, बागपत के विष्णु चौधरी, अमरोहा की काजल सिंह, सीतापुर के राज वर्मा और कशिश मौर्य, सिद्धार्थ नगर के चार्ली गुप्ता, देवरिया के सुजाता पाण्डेय हैं, जिन्होंने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट का 82.60% है। 25 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। 24 लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी। 77.78 फीसदी लड़के और 88.42 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं। यूपी बोर्ड की 12 की परीक्षाएं 22 फरवरी से प्रारंभ हुई थी। जो कि 4 मार्च को समाप्त हुई। परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य 16 मार्च से प्रारंभ होकर 31 मार्च को पूरा हुआ था। परीक्षाओं के संचालन और मूल्यांकन को लेकर इस बार यूपी बोर्ड ने खास सख्ती बरती थी। 

यूपी बोर्ड के परिणाम में लड़कियां लड़कों से आगे

हाईस्कूल के नतीजों में सिर्फ पहली, दूसरी और तीसरी रैंक की बात करें तो तीनों शीर्ष स्थान पर कुल छह बच्चे हैं। इनमें पांच लड़कियां हैं और सिर्फ एक लड़का है। वहीं, इंटरमीडिएट की बात करें तो शीर्ष तीन रैंक में 12 बच्चे हैं। इनमें सिर्फ चार लड़के हैं और आठ लड़कियां हैं।

Leave a Reply

Next Post

"INDIA गठबंधन की सरकार बनते ही खत्म कर देंगे अग्निवीर योजना", बिहार में बोले राहुल गांधी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 20 अप्रैल 2024। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज बिहार पहुंचे, जहां उन्होंने भागलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जैसे ही INDIA गठबंधन की सरकार आएगी हम अग्निवीर योजना खत्म कर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप