त्रिपुरा में बोले प्रधानमंत्री मोदी: ‘पहले वामपंथियों को ही योजनाओं का लाभ मिलता था, आज यह राज्य विकास से वंचित नहीं’

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अगरतला 11 फरवरी 2023। त्रिपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने त्रिपुरा को हिंसा से मुक्ति दिलाई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले त्रिपुरा में एक ही पार्टी का झंडा फहराने का अधिकार था और हर काम के लिए चंदा देना पड़ा था लेकिन भाजपा सरकार में हिंसा और चंदे की इस संस्कृति से मुक्ति मिली है। भाजपा सरकार में कानून का राज है और यहां  डबल इंजन की  सरकार बनेगी। पीएम ने कहा कि त्रिपुरा में पिछले पांच साल में तेजी से विकास हुआ है।  प्रधानमंत्री मोदी त्रिपुरा ने अमबासा में बीजेपी की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि त्रिपुरा चुनाव की यह मेरी पहली जनसभा है और मैं देख रहा हूं कि इतनी बड़ी संख्या में जहां तक मेरी नजर है लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। लोगों की मुस्कान और यह उत्साह बता रहा है कि राज्य में डबल इंजन की सरकार का विकास नहीं रुकेगा। सभी ओर से एक ही आवाज आ रही है, फिर एक बार, डबल इंजन की सरकार। 

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पूर्व की कांग्रेस और वामपंथी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस और वामपंथियों ने त्रिपुरा को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया था लेकिन हमारी सरकार सिर्फ पांच सालों में ही त्रिपुरा को तेज विकास की पटरी पर ले आई है। सीपीएम के शासनकाल में पुलिस थानों पर भी सीपीएम कैडर का कब्जा था लेकिन अब भाजपा के राज में कानून का शासन है। लोगों की जिंदगी को आसान बनाने और महिला सशक्तिकरण पर फोकस किया जा रहा है।  पीएम ने कहा कि त्रिपुरा में पांच हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया है और गांवों को सड़कों से जोड़ा गया है। अगरतला में एक नया एयरपोर्ट बनाया गया है। ऑप्टिकल फाइबर और 4जी कनेक्टिविटी गांवों में मिल रही है। अब त्रिपुरा ग्लोबल बन गया है। उत्तर पूर्वी राज्यों को जोड़ने के लिए जलमार्ग विकसित किए जा रहे हैं। त्रिपुरा में बंदरगाह विकसित किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

बिजली को लेकर आप-एलजी में रार: एलजी ने दिया डिस्कॉम में सरकार से नामित जस्मीन शाह व अन्य को हटाने का आदेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 11 फरवरी 2023। दिल्ली के उपराज्यपाल और आम आदमी पार्टी के बीच जारी गतिरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जस्मीन शाह को डीडीडीसी के बोर्ड से हटाने के निर्देश देने के बाद अब एलजी ने उन्हें बिजली कंपनियों के बोर्ड से […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप