कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खडगे ने अपने पक्ष में मांगा समर्थन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भोपाल 12 अक्टूबर 2022। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे समर्थन मांगने भोपाल पहुंचे। अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव है। खड़गे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और निर्वाचित प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों से चर्चा की। खडगे ने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस के वरिष्ठठ नेताओं के निर्देश के बाद नामांकन भरा है। यह हमारे घर का चुनाव है।

खडगे ने कहा कि मुझे पहली बार इंदिरा गांधी ने संगठन में पद से नवाजा था। हमें पार्टी के उसूलों के साथ जुड़ना है। मेरी पहचान पार्टी और कार्यकर्ताओं से हैं। खडगे मीडिया से भी बात करेंगे। दोपहर 3 बजे खडगे दिल्ली वापस लौट जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के दूसरे दावेदार शशि थरूर के 14 अक्टूबर को भोपाल आ रहे है। पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने डेलीगेट्स से मल्लिकार्जुन खड़गे के पक्ष में मतदान की अपील की। गौरव वल्लभ ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे पीएम मोदी के आंख में आंख डालकर प्रश्न पूछते है। खड़गे जी मैं शब्द का प्रयोग नही करते। वल्लभ ने कहा कि मल्लिकार्जुन 50 साल में एक भी चुनाव नही हारे हैं।

प्रदेश कांग्रेस में 502 प्रतिनिधि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 15 मनोनीत सदस्य और 487 प्रतिनिधि है। जिसमें कांग्रेस के 95 विधायक भी शामिल हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मतदान होगा। कांग्रेस के बड़वाह से विधायक सचिन बिरला चुनाव में मतदान नहीं कर सकेंगे। उन्होंने अपनी उपेक्षा का आरोप लगा कर भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया था। इसके बाद से कांग्रेस उनकी सदस्यता खत्म करने के लिए विधानसभा में आवेदन कर चुकी है।   

Leave a Reply

Next Post

मध्यप्रदेश कांग्रेस का मिशन 2023: कमलनाथ की कार्यकर्ताओं को नसीहत- पैर पड़ना पड़े तो पड़ो, सर झुकाना पड़े तो झुकाओ, हमें जीतना है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भोपाल 12 अक्टूबर 2022। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में एक साल से कम समय बचा है। कांग्रेस ने इसे लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी है। भोपाल में बुधवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस का नगरीय निकाय सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन