करीना कपूर: लैंडो नॉरिस के सामने उड़ाया सैफ का मजाक

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई, 10 अक्टूबर 2026। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में फॉर्मूला-1 वर्ल्ड चैंपियन लैंडो नॉरिस के साथ सिंगापुर ग्रां प्री के दौरान काफी सारी बातें कीं। अब इसका एक वीडियो गूगल इंडिया ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

वीडियो में देखने को मिला कि करीना कभी अपने पति सैफ अली खान का लैंडो नॉरिस के सामने मजाक उड़ाती है, तो कभी मसाला चाय के साथ उन्हें कुछ भारतीय इशारों के बारे में बताते हुए नजर आती हैं।

सैफ को लेकर क्या बोलीं करीना?
शुक्रवार शाम गूगल इंडिया ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें करीना ने सैफ अली खान की साल 2007 में आई फिल्म ‘ता रा रम पम’ का जिक्र करते हुए मजाक किया। बता दें कि इस फिल्म में सैफ ने एक रेसिंग ड्राइवर का किरदार निभाया था, जो वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतता है। करीना ने नॉरिस से कहा, ‘मेरे पति ने वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी… 19 साल पहले।’ इस पर नॉरिस ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, ‘तो फिर हम दोनों एक जैसे हैं।’ 

नॉरिस से पूछे करियर और मैकलारेन से जुड़े सवाल
इसके बाद वीडियो में करीना ने नॉरिस से उनके करियर और मैकलारेन की उपलब्धियों को लेकर भी कई सवाल पूछे। सिर्फ इतना ही नहीं, अभिनेत्री ने नॉरिस को भारतीय संस्कृति से जुड़ी कुछ खास चीजों के बारे में भी बताया।

करीना ने नॉरिस को मसाला चाय दी और भारत में आम तौर पर इस्तेमाल होने वाले इशारों के बारे में भी बताया। नॉरिस ने भी इस बातचीत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने 2018 में फॉर्मूला-1 में डेब्यू किया था और तब से मैकलारेन के लिए रेस कर रहे हैं। पूरी बातचीत का अंदाज काफी हल्का-फुल्का रहा। करीना ने सैफ की फिल्म ‘ता रा रम पम’ का जिक्र करके नॉरिस को बॉलीवुड की रेसिंग कहानी से भी रूबरू कराया।

क्या मैकलारेन की ‘पपाया फैमिली’ में शामिल हुईं करीना?
सिंगापुर ग्रां प्री में करीना की मौजूदगी की जानकारी मैकलारेन ने भी सोशल मीडिया पर दी थी। टीम ने उनका स्वागत अपनी ‘पपाया फैमिली’ में किया। यह टीम के दुनियाभर के प्रशंसकों का समुदाय है। मैकलारेन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘पपाया फैमिली की नई सदस्य करीना कपूर खान।’

करीना ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पैडॉक और सर्किट की झलकियां शेयर कीं। इस दौरान एक खास पल तब देखने को मिला, जब लैंडो नॉरिस ने करीना के छोटे बेटे जहांगीर के लिए एक जर्सी पर साइन किया। करीना ने इसकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे जेह बाबा के लिए और साथ में लाल दिल वाला इमोजी भी लगाया।’

फिल्म ‘दायरा’ में नजर आई थीं करीना
वर्कफ्रंट की बात करें, तो करीना कपूर खान आखिरी बार मेघना गुलजार की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दायरा’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, जितेंद्र जोशी और कंवलजीत सिंह भी हैं।

फिल्म में करीना और पृथ्वीराज कॉप की भूमिका में हैं। दोनों किशोर अपराध से जुड़े एक मामले की जांच करते हुए अलग-अलग पक्षों में नजर आते हैं। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

Leave a Reply

Next Post

दांतों की मजबूती छीन सकती हैं एसिडिक चीजें

शेयर करेजानिए किन फलों से हो सकता है खतरा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 10 अक्टूबर 2026। दांतों की सेहत को ठीक रखने के लिए ओरल हाइजीन का ध्यान रखना जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को दिन में दो बार अच्छे से ब्रश करने और मीठी चीजें कम खाने की […]

You May Like

बिना दर्द के भी शरीर में पनप सकती हैं बीमारियां....|....सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: प्रियांश आर्या की तूफानी पारी....|....चिरंजीवी के टॉक शो का प्रोमो जारी....|....रूस अंतरिक्ष में तैनात करेगा परमाणु हथियार?....|....हुआंग ने बोर्ड के सामने कबूले और रिश्ते....|....दिल्ली एयरपोर्ट पर दौड़ेगी चालक रहित एयर ट्रेन....|....काशी पहुंचे अनंत अंबानी: बाबा विश्वनाथ के चरणों में अर्पित किए पांच करोड़....|....योगी बोले- जब विदेशी ताकतें परेशान करती थीं, उस वक्त गुरुनानक जी ने मंत्र दिया कि 'एक ओंकार'....|....ऑनलाइन गेमिंग में 10 लाख हारा....|....सरकारी नौकरी के नाम पर 5.90 लाख ठगने वाला आरोपी छतरपुर से गिरफ्तार