सदन में भाजपा ने पुलिस पर बर्बरता का लगाया आरोप, कहा – लाठियां बरसाते हुए छोड़े गए मिर्ची बम और आंसू गैस के गोले, जोरदार हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 16 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ छतीसगढ़ के हितग्राहियों को नहीं मिलने के मसले पर बुधवार को भाजपा ने विधानसभा घेरने का ऐलान किया था। जिसके चलते विधानसभा परिसर के चारों ओर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए थे। वहीं जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत विधानसभा कूच करने की कोशिश की, तो भाजपा का आरोप है कि उनके कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी बरपाई और आंसूगैस के गोले छोड़े गए।

गुरुवार को भाजपा ने शून्यकाल में इस मामले को उठाया और सदन में स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा कराए जाने की मांग रखी। विपक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट करते हुए मिर्ची बम, आंसूगैस के गोले छोड़े गए, तो पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाई, जिससे कई कार्यकर्ता बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं, घायल अवस्था में उन्हें ले जाया गया है।

गुरुवार को शून्यकाल के दौरान जब भाजपा ने स्थगन प्रस्ताव देकर चर्चा कराए जाने की मांग की, उस वक्त आसंदी पर विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम विराजमान थे। उन्होंने स्थगन प्रस्ताव को सुनने के बाद चर्चा कराए जाने की मांग को खारिज कर दिया। विपक्ष ने इस मसले को लेकर सदन के भीतर जोरदार हंगामा शुरु कर दिया। आसंदी से बार—बार सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाए जाने में सहयोग करने की अपील हुई, लेकिन विपक्ष सदस्यों ने आसंदी से मिल रहे निर्देशों को अनसुना करते हुए हंगामा जारी रखा, जिसके बाद उपाध्यक्ष नेताम ने सदन की कार्यवाही को 5 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।

घटना पर नेताओं ने कहा..

रमन सिंह- इस घटना ने छत्तीसगढ़ को कलंकित कर दिया है। पीएम आवास योजना के स्वीकृत मकानों के लिए राज्य सरकार की तरफ से राज्यांश नहीं दिया गया। इसलिए सारे काम रोककर इस पर चर्चा कराई जाए।

नारायण चंदेल- भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट कर मिर्ची बम, आंसू गैस के गोले दागकर घायल किया गया। लाठीचार्ज और बम गोले से हजारों कार्यकर्ताओं को चोटें आई।

संतराम नेताम ने बुधवार को गृहमंत्री के इस संबंध में दिए गए वक्तव्य का हवाला देते हुए बीजेपी के स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। इसके बाद विपक्ष की ओर से हंगामा शुरू हो गया। इस कारण सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी थी।

इससे पहले शराब के मामले में सदन का माहौल गरमाया रहा। विधायक गुलाब कमरो और विनय जायसवाल ने अवैध क्लब और शराब के अवैध कारोबार बंद करवाने की मांग करते रहे। भाजपा के विधायकों ने इस मामले में हंगामा किया। बीच-बीच में नेताओं को लखमा पर हावी होता देख स्पीकर चरणदास महंत ने मोर्चा संभालकर संतुलन बनाने की कोशिश की।

Leave a Reply

Next Post

तीनों सेनाओं को मजबूत बनाने पर काम कर रही मोदी सरकार, बिपिन रावत का ड्रीम प्रोजेक्ट था थिएटर कमांड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 मार्च 203। सरकार ने लोकसभा में बुधवार को अंतर सेवा संगठन (कमान, नियंत्रण एवं अनुशासन) विधेयक, पेश किया। इस विधेयक में कमांडर इन चीफ या ऑफिसर इन कमांड को वायुसेना अधिनियम 1950, सेना अधिनियम 1950 और नौसेना अधिनियम 1957 के अधीन कार्यरत सेवा […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब