आप नेता बोले- बेहद शर्मनाक, दुनिया के सामने हमारा मजाक बनाया…केंद्र ने दिल्ली का बजट रोका

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 मार्च 2023। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली का बजट रोके जाने को लेकर मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि बजट बहुत पवित्र होता है और यह लोकतंत्र का एक बहुत बड़ा पर्व है। मुझे याद नहीं आता कि देश क्या पूरे विश्व में किसी राज्य का बजट पेश होने से रोक लिया जाए। यह बेहद शर्मनाक है। लोग देखते होंगे तो क्या सोचते होंगे कि एक प्रधानमंत्री एक छोटे से राज्य का बजट रोक रहे हैं। सौरभ ने आगे कहा कि अस्पताल में स्ट्रेचर खींचने वाला, सड़कों पर झाड़ू लगाने वाला, स्कूल में पढ़ाने वाला क्या सोचता होगा कि बजट रोककर उसका वेतन रोका जा रहा है।

सौरभ ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि इनका कहना है कि हम खबर प्लांट करते हैं। इनको हमने 9 मार्च को ही बजट तैयार कर भेज दिया था। 11 दिन पहले ही भेज दिया था। सौरभ ने सवाल करते हुए कहा, आखिर क्यों दिल्ली के मुख्य सचिव ने अपने पास तीन दिन तक बजट से जुड़ी इतनी अहम चिट्ठी क्यों रखी? वित्त सचिव और मुख्य सचिव किसके लिए काम कर रहे हैं। सौरभ का आरोप है कि दोनों सचिव केंद्र के इशारे पर काम कर रहे हैं। यह दिल्ली के खिलाफ षड्यंत्र है। मैं जानना चाहता हूं एलजी से क्या वो शाम तक वित्त और मुख्य सचिव को नौकरी से निकालेंगे। नहीं निकालेंगे क्योंकि यह सब केंद्र के इशारे पर हो रहा है। सौरभ ने पूछा कि यह कैसी सांविधानिक व्यवस्था है कि जो बजट इतना गुप्त होता है, वह बजट केंद्र सरकार के पास क्यों जाएगा।

आखिर कोई केंद्र का बाबू दिल्ली की चुनी हुई सरकार से ऊपर कैसे हो सकता है। यह सांविधानिक व्यवस्था नहीं हो सकती, यह कैसे संभव है। यह गैरकानूनी और गैरसांविधानिक है। सौरभ ने कहा कि यह झूठ कहा जा रहा है कि कैपिटल एक्सपेंडीचर कम है और विज्ञापन का ज्यादा है। यह सरासर झूठ है।

Leave a Reply

Next Post

'मोदी साहेब से निवेदन करेंगे कि भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट होने दें', बोले- शाहिद आफरीदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 21 मार्च 2023। भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं हुई है। दोनों देश एक दूसरे के यहां दौरे पर भी नहीं जाते। भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ आईसीसी इवेंट्स के दौरान मुकाबले होते हैं। अगर कभी एशिया […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत