‘मोदी साहेब से निवेदन करेंगे कि भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट होने दें’, बोले- शाहिद आफरीदी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 मार्च 2023। भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं हुई है। दोनों देश एक दूसरे के यहां दौरे पर भी नहीं जाते। भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ आईसीसी इवेंट्स के दौरान मुकाबले होते हैं। अगर कभी एशिया कप या किसी और सीरीज के दौरान दोनों देश भिड़ते भी हैं तो ये मुकाबले किसी तीसरे देश में हो रहे होते हैं। अब इस बारे में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और कप्तान शाहिद आफरीदी ने कहा है कि वह भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निवेदन करेंगें कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध बहाल होने दें। शाहिद आफरीदी ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बहुत ताकतवर है लेकिन ताकत के साथ जिम्मेदारी भी आती है। दोहा में लीजेंड क्रिकेट लीग में हिस्सा ले रहे आफरीदी ने कहा कि वह ‘मोदी साहेब’ से दोनों देशों के बीच फिर से क्रिकेट शुरू करने की अपील करेंगे।

आफरीदी ने कहा, “अगर हम किसी से दोस्ती करना चाहते हैं और वह हमसे बात नहीं करता है तो हम क्या कर सकते हैं? इसमें कोई शक नहीं कि बीसीसीआई काफी मजबूत बोर्ड है, लेकिन जब आप मजबूत होते हैं तो आप पर ज्यादा जिम्मेदारी होती है। आप अधिक दुश्मन बनाने की कोशिश न करें, आपको दोस्त बनाने की जरूरत है। जब आप ज्यादा दोस्त बनाते हैं तो आप मजबूत बनते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) को कमजोर मानते हैं, अफरीदी ने कहा, “मैं कमजोर नहीं कहूंगा, लेकिन कुछ जवाब बीसीसीआई को भी देने चाहिए।” अफरीदी का मानना है कि क्रिकेट सबसे अच्छी कूटनीति है और दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी तो खिलाड़ियों को भी फायदा होगा। भारतीय खिलाड़ियों के साथ अपने संबंध पर आफरीदी ने कहा कि उनके भारतीय क्रिकेटरों से अब भी दोस्ताना संबंध हैं। आफरीदी ने कहा कि भारत के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने हाल ही में उन्हें एक बल्ला उपहार में दिया।

बता दें कि इस साल पाकिस्तान में एशिया कप प्रस्तावित है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि यह टूर्नामेंट किसी अन्य देश में कराया जाना चाहिए क्योंकि टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। इस मामले को लेकर दोनो देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच तनाव भी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि अगर टीम इंडिया एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं आती तो पाक टीम भी वन डे विश्वकप में हिस्सा लेने भारत नहीं जाएगी।

द्विपक्षीय सीरीज बहाल करने की अपील

पिछली बार दोनों देशों के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में खेली गई थी। वहीं, दोनों टीमों के बीच पिछला मैच 2022 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान खेला गया था। अब दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों को बहाल करने को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बड़ा बयान दिया है। अफरीदी ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट होने देने की अपील की है।

Leave a Reply

Next Post

सलमान खान की सुरक्षा टाइट: 'गैलेक्सी' पर पुलिस का सख्त पहरा, 24 घंटे सिक्योरिटी में तैनात रहेंगे 10 कांस्टेबल...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 21 मार्च 2023। मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी भरा एक ईमेल मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने इस संबंध में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारी के मुताबिक, दो सहायक […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब