बीजापुर में माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, कोबरा कमांडो के दो जवान घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 22 मई 2023। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार की देर शाम पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में कोबरा 202 बटालियन के 2 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों का इलाज जारी है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस ने इस मुठभेड़ में करीब 3 नक्सलियों के घायल होने का भी दावा कर रही है। मामला जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि माओवादियों ने पुसनार और हिरोली के बीच IED प्लांट कर रखी हुई है। इसी सूचना के आधार पर DRG और कोबरा 202 बटालियन के जवानों को मौके के लिए निकाला गया था। वहीं रविवार की शाम करीब 8 बजे जवान जब इलाके में पहुंचे तो यहां पहले से ही घात लगाकर बैठे माओवादियों ने जवानों को देख फायर कर दी।

जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से करीब आधे घंटे तक जमकर गोलीबारी हुई। हालांकि जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। इस मुठभेड़ में कोबरा के 2 जवान कॉन्स्टेबल नकुल और कॉन्स्टेबल मोहमद शाहिद घायल हुए। दोनों ही घायल जवानों को साथी जवानों ने फौरन मौके से निकाला।

जिन्हें बीजापुर लाया गया। जिला अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है। बस्तर के IG सुंदरराज पी ने बताया कि, जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है। इस मुठभेड़ में तीन नक्सली भी घायल हुए हैं। फोर्स इलाके की सर्चिंग लगातार कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

नाबालिग से कराते थे देह व्यापार: मना करने पर मारपीट करते; पुलिस ने छह युवतियों सहित नौ को किया गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जांजगीर चांपा 22 मई 2023। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पुलिस ने मानव तस्करी और सेक्स रैकेट गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में छह युवतियां भी शामिल हैं। आरोपियों ने एक नाबालिग को पहले […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव