छत्तीसगढ़ में गणेश चतुर्थी के पहले दिन डबल मर्डर: दो युवकों पर चाकूओ से ताबड़तोड़ हमला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

राजनांदगांव 31 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के बसंतपुर थाना क्षेत्र में आज में डबल मर्डर से सनसनी मच गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हुये है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।

जानकारी के मुताबिक, नंदई चौक के पास आज सुबह साढ़े पांच बजे कुछ युवकों ने गौरी नगर निवासी 26 वर्षीय कन्हा सारथी और नंदई निवासी जितेंद्र साहू पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में कान्हा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जितेंद्र को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है दोनो मृतक आदतन अपराधी थे, जिन पर जिले के कई थानों में अपराध दर्ज था। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से भाग निकले। हत्या किसने और क्योंकि अभी स्पष्‍ट नहीं हो पाया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।

राजनांदगांव सीएसपी आईपीएस गौरव राय ने बताया कि कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्या के मामले में फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल हत्या के कारनों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

बहू की आत्महत्या का मामला: ससुर, सास और ननंद गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भिलाई 31 अगस्त 2022। शादी के पांच महीने बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ित नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए विवश करने वाले आरोपित ससुराल वालों को नंदिनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ दहेज हत्या की धारा के तहत कार्रवाई कर […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट