एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने पहना ब्रेकथ्रू परफ़ॉर्मर ऑफ द ईयर का ताज!

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 10 जुलाई 2023। टैलेंट और वर्सेटीलिटी की क्वीन मानी जाने वाली एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा हालही में एक अवॉर्ड हासिल करने के बाद लगातार दूसरे अवॉर्ड की हक़दार बनी हैं। उन्हें प्रतिष्ठित ग्राज़िया मिलेनियल अवॉर्ड्स में ब्रेकथ्रू परफ़ॉर्मर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड से नवाजा गया है। अपनी मुस्कुराहट, अभिनय कौशल और अविश्वसनीय ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस के साथ वह लोगों को एंटरटेन करना जानती  हैं। 2016 में ब्लॉकबस्टर फ़िल्म दंगल में डेब्यू के बाद से सान्या एक के बाद लगातार अपनी फिल्मों से सफलता की ओर बढ़ती जा रहीं हैं। बधाई हो, फोटोग्राफ, लूडो, मीनाक्षी सुंदरेश्वर और पगलैट जैसी क्रिटिक्स द्वारा प्रशंसित और कमर्शियल हिट फिल्मों के प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ सान्या मल्होत्रा की स्टारडम उनकी मेहनत का ही सुंदर नतीजा है। फ़िल्म कटहल में एक पुलिस वाली के किरदार में उन्होंने दर्शकों से काफी प्रशंसा बटोरी। इस साल भी सान्या दो बड़े प्रोजेक्ट्स में नज़र आएंगी, जिसको देखने का इंतज़ार फ़िल्मप्रेमी काफी लंबे अरसे से कर रहे हैं। सबसे पहले एक्ट्रेस किंग खान उर्फ शाहरुख खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। यह फ़िल्म दोनों एक्टर्स के कोलैब के साथ दर्शकों को उम्दा सिनेमाई अनुभव कराने का वादा करती है। इसके साथ ही वह एक्टर विकी कौशल के साथ भी फ़िल्म सैम बहादुर में भी नज़र आएंगी।

Leave a Reply

Next Post

सनी लियोनी ने शुरू की अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी

शेयर करे अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 10 जुलाई 2023। एक्ट्रेस सनी लियोनी को हालही में फिल्म कैनेडी के लिए फ़िल्म फेस्टिवल सर्किट में उनकी परफॉरमेंस के लिए काफी सराहना मिल रही है। यही नहीं कान्स फ़िल्म फेस्टिवल में ग्लोबल ऑडियंस ने फ़िल्म के सम्मान में 7 मिनट का लंबा स्टैंडिंग […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप