लोकसभा में पेश हुआ वक्फ बिल: यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, अखिलेश यादव बोले- हमें मंजूर नहीं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 02 अप्रैल 2025। लोकसभा में बुधवार को वक्फ संसोधन विधेयक पेश किया गया। बिल को देखते हुए यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बरेली, अलीगढ़, रामपुर और मेरठ में सुरक्षा को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि आगामी आदेश तक छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। यूपी में बिल को लेकर रार छिड़ी है। कोई इसके समर्थन तो कोई इसे अस्वीकार करने की बात कह रहा है। भाजपा नेता मोहसिन रजा ने वक्फ संसोधन बिल लाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पिछड़े और अतिपिछड़े मुसलमानों के लिए पीएम मोदी की ओर से सबसे बड़ी ‘ईदी’ होगी।

वक्फ संशोधन विधेयक पर सपा अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी पार्टी इसका विरोध करेगी। जिसके लिए यह विधेयक लाया जा रहा है, उनकी ही बातों को सरकार महत्व नहीं दे रही है। इससे बड़ा अन्याय और क्या हो सकता है? वहीं संभल से समाजवादी पार्टी सांसद जिया उर रहमान बर्क ने वक्फ बिल पर कहा कि हम पहले से ही इस विधेयक के खिलाफ हैं। जब यह विधेयक पहली बार सदन में लाया गया था, तब हमारी पार्टी और हमारे नेता अखिलेश यादव ने इसका पुरजोर विरोध किया था। इस विधेयक का विरोध करने का कारण यह नहीं है कि इसे भाजपा-एनडीए सरकार ला रही है, हम इस विधेयक का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इस विधेयक में कई ऐसी बातें हैं जो हमारे लोगों के अधिकारों को छीन रही हैं। 

बर्क ने आगे कहा कि जब सरकार ने इसे जेपीसी के पास भेजा था, तो हमें थोड़ी उम्मीद थी कि शायद इसमें जो कमियां हैं, उन्हें दूर कर लिया जाएगा, लेकिन यह महज औपचारिकता थी। रिपोर्ट भी उनकी मर्जी के मुताबिक ही पेश की गई। जब यह विधेयक सदन में आएगा, तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे। सरकार के पास भले ही बहुमत का आंकड़ा हो, लेकिन उसके सहयोगी जानते हैं कि अगर उन्होंने इस विधेयक का समर्थन किया, तो आने वाले समय में उन्हें बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा। इसलिए हम चाहते हैं कि सरकार तानाशाही करना बंद करे और इस विधेयक को वापस ले।

Leave a Reply

Next Post

महादेव एप घोटाले में बघेल को अब सीबीआई ने बनाया आरोपी, कहा- लाभार्थियों में थे शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 02 अप्रैल 2025। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने महादेव सट्टेबाजी एप घोटाल में दर्ज की गई एफआईआर में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल को एक आरोपी के रूप में नामित किया है। सीबीआई ने कहा है कि बघेल घोटाले के लाभार्थियों […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान