‘कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं को दें इंसाफ’, राहुल गांधी की यात्रा पर भाजपा का तंज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 जनवरी 2024। मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इसी बीच, भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर तीखा तंज कसा है। भाजपा ने इसे भारत तोड़ो यात्रा करार दिया। भाजपा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस को राहुल गांधी को आगे बढ़ाने के बजाए पार्टी को छोड़ चुके नेताओं और उनकी पहले की सरकारों से पीड़ित लोगों को न्याय दिलाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के पूर्व नेता कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, हार्दिक पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जाखड़ जैसे नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे नेताओं की लंबी सूची है, जिन्होंने कांग्रेस छोड़ दी है। इसका एक ही कारण था पार्टी में उन्हें न्याय न मिलना। अब तो मिलिंद देवड़ा ने भी कांग्रेस से दूरी बना ली है।  गौरतलब है कि आगामी लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज किया है। खास बात यह है कि इसी दिन राहुल गांधी के करीबी कहे जाने वाले मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थामा है। 

कांग्रेस की न्याय यात्रा एक धोखा- अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह यात्रा एक धोखे के अलावा कुछ नहीं हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को ही न्याय नहीं मिल रहा है, जो अब दूसरे दलों में शामिल हो रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने हर किसी को उचित सम्मान दिया है। यही कारण है कि हमारी पार्टी में शामिल होने के बाद कोई मुख्यमंत्री, कोई केंद्रीय मंत्री, कोई सांसद तो कोई विधायक है। हमने हमेशा से उनका सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि सभी ने पीएम मोदी के नेतृत्व के साथ जुड़ने की इच्छा जाहिर की है। 

विद्रोहियों के समर्थक हैं राहुल गांधी, क्या माफी मांगेंगे- रिजिजू
वहीं केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यात्रा का उद्देश्य भारत को एकजुट करना है या इसे विभाजित करना। राहुल गांधी पूर्वोत्तर जा रहे हैं। विद्रोही संगठनों के समर्थन करने के लिए क्या राहुल गांधी ने माफी मांगी है, जो पूर्वोत्तर को देश से अलग करना चाहते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा कि कांग्रेस ने पार्टी में वंशवाद बनाए रखने और राहुल गांधी को बढ़ावा देने के लिए अपनी दक्षिण से उत्तर भारत जोड़ो यात्रा के महीनों बाद पूर्व से पश्चिम भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है।

Leave a Reply

Next Post

गौरी खान ने किया बड़ा खुलासा, कहा- उनका भाई शाहरुख खान को मारना चाहता था

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 जनवरी 2024। शाहरुख खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं और वह जो भी करते हैं वह सुर्खियों में आ जाता है। वह और उनकी पत्नी गौरी खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल हैं। वे जहां भी जाते […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत