अखाड़े की मिट्टी से ब्रांड की चमक तक, अमन सहरावत की नई पारी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 29 सितंबर 2026। हरियाणा के अखाड़ों से पेरिस ओलंपिक के पदक मंच तक पहुंचे अमन सहरावत अब एस्पेक्ट स्पोर्ट्स के पहले खेल ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। 23 वर्षीय ओलंपिक कांस्य पदक विजेता के साथ यह बहुवर्षीय साझेदारी भारतीय कुश्ती और युवा खिलाड़ियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

सहरावत ने कहा, “एस्पेक्ट स्पोर्ट्स के पहले स्पोर्ट्स ब्रांड एंबेसडर के रूप में जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं इस साझेदारी के जरिए देश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना चाहता हूं।” एस्पेक्ट स्पोर्ट्स की ओर से कहा गया, “अमन की मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता हमारे मूल्यों से मेल खाती है। उनके साथ हमारी साझेदारी भारतीय खेलों के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है।” 2022 में अंडर-23 विश्व चैंपियन बनने के बाद सहरावत ने 2023 एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण और पेरिस 2024 में 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीता। अब उनकी नजर लॉस एंजेलिस 2028 पर है।

Leave a Reply

Next Post

भारत की पहली पत्रकार डॉ. वैदेही तामण ने कश्मीर की आध्यात्मिक और सभ्यतागत विरासत पर लिखीं पाँच विशेष क्रॉनिकल्स

शेयर करेवरिष्ठ पत्रकार, लेखिका और शोधकर्ता डॉ. वैदेही तामण ने एक अनूठी उपलब्धि हासिल की छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई/श्रीनगर, 29 सितंबर 2026। ऐसे समय में जब कश्मीर अक्सर राजनीति, सुरक्षा और समकालीन मुद्दों के संदर्भ में चर्चा का विषय बनता है, महाराष्ट्र की वरिष्ठ पत्रकार, लेखिका और शोधकर्ता डॉ. वैदेही तामण […]

You May Like

भारत-यूएस संबंधों पर जयशंकर का बड़ा बयान....|....'पितृसत्तात्मक व्यवस्था खत्म करने का समय आ गया'....|....नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक....|....भारत-म्यांमार सीमा के पास असम राइफल्स की टीम पर उग्रवादियों का हमला....|....मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन....|....हमारा लक्ष्य प्रदेश की जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाना है - सुखदेव भगत....|....गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप ने मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की....|....भारत की पहली पत्रकार डॉ. वैदेही तामण ने कश्मीर की आध्यात्मिक और सभ्यतागत विरासत पर लिखीं पाँच विशेष क्रॉनिकल्स....|....अखाड़े की मिट्टी से ब्रांड की चमक तक, अमन सहरावत की नई पारी....|....टिया बाजपेयी का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन