150 करोड़ की ओर बढ़ी ‘रेड 2’, टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ से होगा मुकाबला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 17 मई 2025। अजय देवगन की ‘रेड 2’ दर्शकों को लगातार अपनी ओर खींच रही है। बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर चुकी ‘रेड 2’ लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है। हालांकि, अब देखना ये होगा कि आज टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ के रिलीज का ‘रेड 2’ की कमाई पर कितना असर पड़ता है। क्योंकि अभी तक रेड 2 अकेले ही बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई थी। लेकिन अब उसको टॉम क्रूज से मुकाबला करना होगा। जानते हैं ‘रेड 2’ की शुक्रवार की कमाई।

16वें दिन ‘रेड 2’ की कमाई
अजय देवगन की ‘रेड 2’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है। फिल्म ने 16वें दिन यानी शुक्रवार को भी 3 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 139.35 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

150 करोड़ की ओर ‘रेड 2’
16 दिनों में 139 करोड़ से अधिक की कमाई करने के बाद अब अजय देवगन की निगाहें 150 करोड़ पर टिकी हैं। क्योंकि अगर फिल्म की कमाई में तीसरे शनिवार और रविवार को उछाल आया, तो फिल्म आसानी से 150 करोड़ तक पहुंच जाएगी। क्योंकि इस हफ्ते भी कोई हिंदी रिलीज नहीं है।

सामने होगी टॉम क्रूज की चुनौती
अब तक ‘बॉक्स ऑफिस पर अकेले राज करने वाली ‘रेड 2’ के सामने इस शनिवार-रविवार टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ की चुनौती होगी। ‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ भारत में 17 मई को रिलीज हो रही है। भारत में मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की फिल्मों को लेकर काफी उत्साह रहता है। ‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ को लेकर भी भारत में काफी क्रेज है, जो फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग से ही दिखता है। ऐसे में अजय देवगन को अब 150 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने के लिए टॉम क्रूज से मुकाबला करना पड़ेगा।

‘रेड 2’ की कहानी ने किया प्रभावित
‘रेड 2’ की सफलता की कुंजी उसकी कहानी में छिपी है। फिल्म की कहानी को काफी पसंद किया गया है। यही कारण है कि दर्शक लगातार फिल्म की ओर खिंच रहे हैं। वहीं फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख की एक्टिंग की भी काफी तारीफ हो रही है।

Leave a Reply

Next Post

खौफनाक वारदात: पत्नी के चरित्र पर था शक, हैवान पति ने ढाई साल की मासूम बच्ची का काटा गला; आंगन में फेंका शव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जशपुर 17 मई 2025। दोकड़ा चौकी क्षेत्र के ढोढ़ीबहार गांव में एक दर्दनाक और मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। चरित्र पर शक के चलते एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी पर हमला करने की कोशिश की और फिर अपनी ही ढाई साल […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ