सीएम रेखा गुप्ता की कड़ी चेतावनी, कहा- अगर जलभराव हुआ तो अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 26 मई 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को चेतावनी दी कि अगर किसी भी इलाके में जलभराव की सूचना मिली तो संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोई भी झुग्गी बस्ती तब तक नहीं तोड़ी जाएगी, जब तक कि वहां रहने वालों को पक्का घर न दे दिया जाए।

‘अधिकारी अपना काम ठीक से करें… ‘
उन्होंने कहा कि पिछले माह अधिकारियों को हर जलभराव बिंदु के लिए जिम्मेदार बनाया गया था और हाल ही में हुई बारिश में मिंटो ब्रिज अंडरपास के जलमग्न होने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं चाहती हूं कि जलभराव बिंदुओं की निगरानी के लिए तैनात अधिकारी अपना काम ठीक से करें, नहीं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। CM गुप्ता ने ‘आम आदमी पार्टी’ पर व्हॉट्सएप के जरिए झुग्गियों को ढहाने के बारे में झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया। रेखा गुप्ता ने उत्तरी दिल्ली में अपने निर्वाचन क्षेत्र शालीमार बाग में सीवर, गैस और पानी की पाइपलाइन के उद्घाटन के मौके पर यह बात कही।

‘मैं झुग्गीवासियों से वादा करती हूं कि… ‘
उन्होंने कहा, ‘‘हमने दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) के माध्यम से झुग्गियों में नालियों, गलियों, शौचालयों और पार्कों के लिए बजट में 700 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। मैं झुग्गीवासियों से वादा करती हूं कि आपको पक्के घर दिए जाएंगे और तब तक आप अपनी झुग्गियों में सभी सुविधाओं के साथ सुरक्षित रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड हज कमेटी की पहल: 640 हाजियों का पहला जत्था आज मदीना के लिए होगा रवाना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 26 मई 2025। पूरे विश्व से लाखों की संख्या में जायरीन इस वर्ष हज की अदायगी के लिए सऊदी अरब पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में झारखंड के 640 आजमीन-ए-हज का पहला जत्था 26 मई को कोलकाता एयरपोर्ट से मदीना के लिए रवाना हो रहा है। […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र