PL 2021 DC vs RR : दिल्ली के खिलाफ No.1 स्पिनर को उतारेगी राजस्थान की टीम ? कैसी होगी प्लेइंग इलेवन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 सितम्बर 2021। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में सुपर शनिवार में दिन के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सामने राजस्थान रायल्स की टीम होगी। दिल्ली धमाकेदार फार्म में है जबकि राजस्थान अभी भी संघर्ष कर रही है। टीम के बड़े खिलाड़ियों के दूसरे चरण के मुकाबलों से हटने की वजह से राजस्थान को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

राजस्थान की टीम को स्टार बल्लेबाज जोस बटलर, स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मैच विनर आलराउंडर बेन स्टोक्स के ना खेलने से काफी नुकसान हुआ है। इन तीनों की भरपाई करना टीम के लिए बड़ा टाक्स है। दोपहर के इस मुकाबले में राजस्थान की टीम में कुछ बदलाव देखने मिल सकते हैं। दुनिया के नंबर एक टी20 गेंदबाज स्पिनर तबरेज शमसी को इस मैच में मौका दिया जा सकता है।

ओपनिंग में यशस्वी जायसवाल और इविन लुईस की जोड़ी ने पिछले मुकाबले में पंजाब के खिलाफ काफी धमाकेदार बल्लेबाजी की थी। इस जोड़ी के साथ ही टीम आगे बढ़ना चाहेगी। मिडिल आर्डर में कप्तान संजू सैमसन के साथ लियाम लिविंग्स्टोन और महिपाल लोमरोर ने बहुत ही जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। लोमरोर ने 17 गेंद पर 43 तो वहीं लिविंगस्टोन ने 17 गेंद पर 25 रन की छोटी लेकिन उपयोगी पारी खेली थी। रियान पराग से टीम को और बेहतर करने की उम्मीद है। गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी ने आखिरी ओवर में 4 रन का बचाव कर टीम को रोमांचक जीत दिलाई थी। अब इसके बाद उनसे उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई है। इसके अलावा टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज क्रिस मौरिस और मुस्ताफिजुर रहमान हैं तो युवा चेतन सकारिया भी काफी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। टीम के पास राहुल तेवतिया जैसा आलराउंडर भी मौजूद है।

Leave a Reply

Next Post

पंजाब की नई कैबिनेट का एलान: कैप्टन के पांच सहयोगियों की छुट्टी, सात नए चेहरे शामिल, कल लेंगे शपथ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 25 सितम्बर 2021। पंजाब की नई कैबिनेट पर पेंच खत्‍म हो गया है। कैबिनेट के मंत्रियों की सूची दिल्‍ली में बैठक के बाद फाइनल हो गई है। परगट सिंह, कुलजीत सिंह नागरा और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के नाम पर स‍हमति बन गई है। […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड