फिल्म ‘विजय 69’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए अनुपम खेर, बोले- कंधे में आई है चोट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 22 मई 2023। दिग्गज एक्टर अनुपम खेर के फैंस के लिए चिंता की खबर हैं. दरअसल एक्टर फिल्म विजय 69 की शूटिंग के दौरान घायल हो गए है. उनके कंधे पर गंभीर चोट आ गई है। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक एक फोटो शेयर की है. जिसके कैप्शन में लिखा, ‘आप स्पोर्ट्स फ़िल्म करो और आप घायल ना हो!! ऐसा कैसे हो सकता है? कल ‘विजय 69’ की शूटिंग के दौरान कंधे में अच्छी ख़ासी चोट लगी. दर्द तो है पर जब कंधे पर स्लिंग लगाने वाले भैया ने बताया की उन्होंने ने ही शाहरुख और ऋतिक के कंधों को इस स्लिंग से सजाया था तो पता नहीं क्यों दर्द का एहसास थोड़ा कम हो गया! पर वैसे अगर थोड़ा जोर से खाँसू तो मुँह से हल्की सी चीख ज़रूर निकलती है! फ़ोटो में मुस्कुराने के कोशिश सच्ची है! एक दो दिनों बाद शूटिंग जारी रहेगी।

अनुपन ने आगे लिखा, ‘वैसे माँ ने सुना तो बोली, ‘और दिखा अपनी बॉडी दुनिया को!! तुझे नज़र लग गई!’ मैंने जवाब दिया ‘ माँ! गिरते है शहसवार ही मैदान ए जंग में. वो तिफल क्या गिरेगा जो घुटनों के बल चले!’ माँ झांपड़ मारते मारते रुक गई।

Leave a Reply

Next Post

असम चाय के 200 साल पूरे होने पर लोगो किया गया जारी, राज्य सरकार करेगी भव्य कार्यक्रम का आयोजन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   गुवाहाटी 22 मई 2023। अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के मौके पर रविवार को असम चाय के 200 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक लोगो का अनावरण किया गया। अहमदाबाद स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड टी बोर्ड इंडिया द्वारा डिजाइन किए गए लोगो का अनावरण असम […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव