मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन भाजपा के कुशासन का आईना – कांग्रेस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 05 जुलाई 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन भाजपा के कुशासन का आईना है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि किस प्रकार प्रदेश के लोग समस्या से जुझ रहे है यह मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन में देखने को मिल जाता है। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र से लेकर सभी मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र तक लोग परेशान है, लोगों का काम नहीं हो रहा है। लोग अपनी समस्याओं के लिये सीएम हाउस पहुंच रहे है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री के जनदर्शन को देखकर लग रहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले 6 महीने में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है। यदि सरकार की पहुंच आम आदमी तक होती, आम आदमी की समस्याओं का निराकरण होता तो इतनी बड़ी संख्या में लोग सीएम हाउस नहीं आते। मुख्यमंत्री के जनदर्शन में जो लोग आ रहे है, कोई विधायक की शिकायत लेकर आ रहे, कोई मंत्री और अधिकारियों की शिकायत लेकर आ रहे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नामांतरण की समस्या, फौती उठाने की समस्या से लेकर विधायकों की मनमानी की शिकायतें जनदर्शन में मुख्यमंत्री निवास पहुंच रही है। अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें लेकर गांव वाले मुख्यमंत्री निवास आ रहे इसका मतलब है सरकार अब नवा रायपुर के मंत्रालय तक ही सीमित हो गयी है। पटवारी कार्यालय, तहसील कार्यालय, ब्लॉक ऑफिस के कामों के लिये भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा के द्वारा जारी किया गया पोस्टर उसकी झुंझलाहट को बताता है-कांग्रेस

शेयर करेसंसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आक्रामकता से भाजपा घबरा गयी है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 05 जुलाई 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के द्वारा जारी किया गया पोस्टर उसकी झुंझलाहट को बताता है। 400 का पार का नारा देने वाली भाजपा दो बैसाखी के […]

You May Like

त्योहारों में जमकर खाएं मिठाई-पकवान....|....भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंचे विराट कोहली....|....नोवाक जोकोविच ने गंवाया फेडरर की बराबरी का मौका....|....सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी....|....देश की ऊर्जा जरूरतों को नई ताकत देगा एनटीपीसी लारा....|....सूरजपुर में बिना पंजीयन चल रहा था पैरामेडिकल कॉलेज....|....इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा....|....चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज....|....गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान: यूपी में लागू करेंगे यूसीसी....|....स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़