अपनी अनटोल्ड स्टोरी अधूरी छोड़ गये सुशांत सिंह राजपूत, बॉलीवुड में पसरा मातम

शेयर करे

मुंबई। बड़े पर्दे पर ‘एम.एस. धोनी : अनटोल्ड स्टोरी’ के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की असल जिंदगी की कहानी अधूरी रह जाने से पूरा फिल्म जगत सकते में है। पुलिस ने बताया कि 34 वर्षीय राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित अर्पाटमेंट में रविवार सुबह फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। सुशांत की मौत पर शाहरुख खान का कहना है कि वह सुशांत की जिंदादिली और मुस्कान को हमेशा याद रखेंगे। उनका कहना है, ‘‘वह मुझसे बहुत प्यार करता था… मैं उसे बहुत याद करुंगा। उसकी जिंदादिली और हमेशा खुशदिली वाली मुस्कान। ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे। मेरी संवेदनाएं उसके प्रियजनों के साथ हैं। यह बेहद दुखद और सकते में डालने वाली घटना है।

अक्षय कुमार का कहना है कि उन्हें सुशांत की अंतिम फिल्म ‘छिछोरे’ काफी पसंद आयी थी। उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो इस खबर से मैं सदमे में हूं, कुछ बोल नहीं पा रहा… मुझे छिछोरे में सुशांत सिंह राजपूत को देखना याद है… प्रतिभावान अभिनेता था… ईश्वर उसके परिवार को शक्ति दें।’’ अजय देवगन ने ट्वीट किया है, ‘‘सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर बहुत दुखद है। उनके प्रियजनों को संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’ संजय दत्त ने ट्वीट किया है, ‘‘सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सूचना से सकते में हूं, शब्द नहीं मिल रहे हैं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।
सुशांत की पहली फिल्म ‘काय पो चे’ के संगीतकार अमित त्रिवेदी का कहना है कि इस सूचना से वह सदमे में हैं। अभिनेता रितेश देशमुख, कुब्रा सेत, रिचा चड्डा, शबाना आजमी, ‘छिछोरे’ फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी, करण जौहर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, शाहिद कपूर, शंकर महादेवन, जैकलीन फर्नाडिस, अनुपम खेर, अश्वनी अय्यर तिवारी, वरुण धवन सहित अन्य लोगों ने भी अभिनेता की मौत पर शोक जताया है।

 

Leave a Reply

Next Post

बिना सर्जरी के पाएं तिल से छुटकारा

शेयर करेवैसे तो तिल को एक ब्‍यूटी स्‍पॉट के नजरिए से देखा जाता है, मगर कई लोगों के लिए यह किसी काले भद्दे से बढ़ कर नहीं होता। चेहरे पर काले, भूरे और गुलाबी रंग के तिल कई बार खूबसूरती को घटा देते हैं। यह ज्‍यादातर हल्की त्वचा वाले लोगों […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर